Nitanshi Goel को कैसे मिली आमिर खान प्रोडक्शन की Laapataa Ladies, आप भी जानें ये दिलचस्प किस्सा

नितांशी गोएल उर्फ फूल का कहना है कि उनके पास ऑडिशन के लिए तीन सीन गए थे। उस वक्त नितांशी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस फिल्म में उन्हें कास्ट करने की बात चल रही थी वह आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बन रही थी। 
Updated:- 2024-05-31, 14:38 IST
how nitanshi get laapataa ladies film

Laapataa Ladies Behind The Scene Story: लापता लेडीज में फूल का किरदार निभाने वाली नितांशी गोएल अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में उतर चुकी हैं। आमिर खान प्रोडक्शन में बनी लापता लेडीज, 16 साल की नितांशी की पहली फिल्म है। इस फिल्म में नितांशी के अलावा, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। रिलीज़ के बाद अब तक भी इस फिल्म की चर्चा लोग करते नहीं थक रहे है। इसी बीच एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में नितांशी ने यह साझा किया कि आखिर उन्हें इस फिल्म के लिए कैसे कास्ट किया गया। आइये जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में। 

नितांशी गोयल के खाते में कैसे आई लापता लेडीज?

laapata ladies film

नितांशी गोएल उर्फ फूल का कहना है कि उनके पास ऑडिशन के लिए तीन सीन गए थे। उस वक्त नितांशी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस फिल्म में उन्हें कास्ट करने की बात चल रही थी वह आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बन रही थी और फिल्म की डायरेक्टर और कोई नहीं खुद आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव थीं। 

यह भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी और महजबीन कोटवाला ऐसे बने एक-दूसरे के हमसफर, जानें कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

नितांशी ने आगे बताया कि उन्होंने सिर्फ तीन ही पन्ने पढ़े थे स्क्रिप्ट के और उन्हें ऐसा लगा कि वो तीनों सीन्स उन्हें एक वाईब दे रहे हैं कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा किसी भी कीमत पर बनना है।

actress nitanshi goel

नितांशी ने आगे कहा कि जैसे ही उन्हें स्क्रिप्ट मिली और उन्होंने पढ़ी, उन्होंने मन ही मन ये फैसला कर लिया था कि इस फिल्म के लिए हर तरह की तैयारी करेंगी वो।

यह भी पढ़ें: जानिए कहां पैदा हुए थे बॉलीवुड के ये फेमस सेलेब्स

नितांशी ने बताया कि उनका सबसे बड़ा टारगेट जो था वो ये कि भोजपुरी एक्सेंट को पकड़ना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कनेक्ट हो सकें। इसके लिए उन्होंने भोजपुरी महिलओं को ऑब्जर्व करण शुरू कर दिया था। नितांशी ने बताया कि वो 2007 में पैदा हुई हैं जबकि फिल्म की कहानी 2001 की है। ऐसे में उन्होंने ऑडिशन में उस फेज को जिया जो उन्होंने देखा नहीं था।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको लापता लेडीज में फूल कुमारी उर्फ नितांशी गोएल का अभिनय अच्छा लगा हो तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कैसे मिला नितांशी को फिल्म में यह रोल। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।