गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, वायरल डांस वीडियो पर मचा बवाल तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

'बिग बॉस 19' के बाद से ही गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला चर्चा में हैं। बिग बॉस 19 के विनर तो गौरव खन्ना बने, लेकिन आकांक्षा उसके बाद से लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी अपने बेबाक अंदाज, कभी क्रिप्टिक पोस्ट तो कभी डांस मूव्स की वजह से आकांक्षा ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब एक फिर से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में आकांक्षा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर के एक प्रमोशनल इवेंट में अपने को-स्टार्स संग जमकर थिरकती नजर आई थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके डांसिंग अंदाज को लेकर उन्हें काफी भला-बुरा कहने लगे। अब एक्ट्रेस ने इन बातों को चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
को-स्टार्स संग डांस करने पर ट्रोल हुईं आकांक्षा चमोला
View this post on Instagram
आकांक्षा चमोला हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के एक इवेंट पर पहुंची थीं। यहां वो अपने को-एक्टर्स, कुंवर अमर और अली हसन के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आईं। कुछ यूजर्स को उनके डांस मूव्स अजीब लगे और वो एक्ट्रेस की आलोचना करने लगे। कई लोगों ने तो ये तक कह डाला कि इसी वजह से आकांक्षा और गौरव के रिश्ते में दरार आ गई है। इससे पहले आवेज दरबार संग एक रील पर भी आकांक्षा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बिग बॉस की एक पार्टी में भी उन्हें उनकी डांसिंग को लेकर फजीहत का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, एक सीरीज में इंटिमेट सीन्स को लेकर भी वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं।
आकांक्षा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

आकांक्षा ने ट्रोलर्स को सीधे तरीके से जवाब तो नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने एक इंफ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर रीपोस्ट किया। इस वीडियो में आकांक्षा की तरफ से कई मुद्दों को उठाया गया है। इंफ्लुएंसर ने ये भी कहा है कि गौरव खन्ना की जीत कहीं न कहीं आकांक्षा के लिए मुसीबत बन गई है। इसके अलावा किस तरह गौरव को अनुपमा में इंटिमेट सीन्स के लिए टारगेट नहीं किया गया, लेकिन आकांक्षा को हर कदम पर टारगेट किया जा रहा है, इस पर भी बात की गई। इसे शेयर करते हुए आकांक्षा ने अपनी स्टोरी में लिखा- ' फेमिनिज्म तो चरम पर है।'
यह भी पढ़ें- क्या 'अनुपमा' की इस एक्ट्रेस संग था बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना का अफेयर? सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
बिग बॉस 19 के बाद से गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।