herzindagi
why bollywood actors stopped hosting holi parties

कभी इन सितारों के घर होता था होली सेलिब्रेशन, जानिए क्यों हुआ बंद

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे हैं जो अब होली सेलिब्रेशन अपने घर पर आयोजित नहीं करते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-03-20, 15:31 IST

होली का त्योहार खुशियों का त्योहार होता है। हर साल सितारों के घर होली का त्योहार काफी खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। पहले हर साल इंडस्ट्री के मशहूर सितारें होली पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते थे। अब की बात करें तो अब यह सेलेब्स होली पार्टी का आयोजन नहीं करते हैं। आज हम आपको बताएंगे आखिर ये सेलेब्स होली पर पार्टी क्यों नहीं रखते हैं। 

राज कपूर (Raj Kapoor) 

Raj Kapoor Affair

राज कपूर अपने जमाने के सुपरहिट एक्टर थे। अभिनेता पहले हर साल होली पार्टी का आयोजन करते थे। उनकी इस होली पार्टी में कई बड़े सेलेब्स मौजूद होते थे। हालांकि उन्होंने होली पार्टी का आयोजन करना बाद में बंद कर दिया। यह 1988 में उनके निर्धन होने के बाद से उनके घर होली पार्टी होना बंद हुआ।

यश चोपड़ा (Yash Chopra)

पहले यशराज स्टूडियो में हर साल यश चोपड़ा होली पार्टी का आयोजन किया करते थे। यह पार्टी काफी खास होती थी। इस दौरान इंडस्ट्री के सभी नामी सेलेब्स और डायरेक्टर इस पार्टी का हिस्सा बनते थे। इस पार्टी में कई बड़े बिजनेसमैन भी आते थे। यश चोपड़ा के निधन के बाद से यह होली पार्टी का आयोजन होना भी बंद हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: होली के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

सुभाष घई (Subhash Ghai)

सुभाष घई अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली पार्टी का आयोजन करते थे। पूरे दिन उनके इस बंगले पर पार्टी होती थी। इस दौरान बी-टाउन के सेलेब्स भी इस पार्टी का हिस्सा बनते थे। 80 के दशक के बाद उन्होंने होली पार्टी का आयोजन करना अचानक से बंद कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: होली पार्टी का हैंगओवर उतारने में काम आएंगे ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Image credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।