Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

Farah Khan Mother Death: कोरियोग्राफर फराह खान की मां का हुआ निधन, कुछ हफ्ते पहले सेलिब्रेट किया था बर्थडे

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां मेनका ईरानी का आज शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया है। कुछ हफ्ते पहले, फराह ने अपनी मां के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थीं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-26, 16:05 IST
Farah Khan Mother Passed away in Mumbai

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फराह खान की मां मेनका ईरान की निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने साल की उम्र में आखिरी सांस ली और वह लंबे सयम से बीमार थीं। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। फराह खान और साजिद खान, दोनों इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं। फराह खान ने अपने ब्लॉग्स में भी अपनी मां की तबियत के बारे में जानकारी दी थी और फैंस को अपनी मां से मिलावाया था। आज उनकी मां की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया है।

लंबी बीमारी के बाद फराह खान की मां का निधन

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फराह खान की मां लंबे समय से बीमार थीं और  मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ वक्त पहले उनकी सर्जरी भी हुई थीं। इस बारे में फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया था। उनकी मां कुछ दिन पहले डिस्चार्ज होकर घर वापिस आई थीं। लेकिन, आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

दो हफ्ते पहले सेलिब्रेट किया था बर्थडे

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sajid Khan (@aslisajidkhan)

फराह खान ने 12 जुलाई को अपनी मां के बर्थडे पर इमोशनल नोट लिखकर, अपनी मां संग फोटोज शेयर की थीं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां की सर्जरी के बारे में बताया था और अपनी मां को दुनिया का सबसे बहादुर इंसान भी बताया था। फराह खान ने अपनी मां को बर्थडे विश किया था और उन्हें ढ़ेर सारा प्यार भी दिया था। अपने बर्थडे वाले दिन ही, फराह की मां अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटी थीं। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उनकी मां को विश भी किया था।

फिल्म में काम कर चुकी थीं फराह खान की मां

बता दें कि फराह खान की मां मेनका ईरान एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। उन्होंने, साल 1963 में आई फिल्म 'बचपन' में काम किया था। वह डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। हनी ईरानी, जावेद अख्तर की पहली पत्नी थीं।

 

यह भी पढ़ें- Main Hoon Na Completes 20 Years: जब शाहरुख खान को फिल्म के सेट पर देखकर चौंक गई थीं सुष्मिता सेन, फराह खान से पूछा था यह सवाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

यह भी पढ़ें- जब एक फिल्म के गाने कोरियोग्राफ करने के लिए फराह खान को मिले थे शाहरुख खान से ज्यादा पैसे

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।