Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

मशहूर रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी अब हमारे बीच में नहीं रहे। अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
Updated:- 2024-02-21, 13:45 IST
host ameen sayani passed away at the age of

Ameen Sayani Death: रेडियो की दुनिया के बेताज बादशाह,आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी अब हमारे बीच में नहीं रहे। अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद से ही एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। बता दें कि उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है।

जानकारी के मुताबिक अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा।

पीएम मोदी ने जताया दुख

अमीन सयानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में एक आकर्षक और गर्मजोशी थी, जिसने उन्हें पीढ़ियों से लोगों का पसंदीदा बनाया। आप अपने काम के माध्यम से इंडियन ब्रॉडकास्टिंग में क्रांति लेकर आए। उनके जाने से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

यह भी पढ़ें-पठान 2 में नजर आएंगे शाहरुख खान, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

अमीन सयानी का रेडियो करियर

  • अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। उन्हें रेडियो की दुनिया का बादशाह कहा जाता है। उनकी आवाज के जादू ने हर दौर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है।
  • अमीन सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी। (दंगल गर्ल का निधन)
  • उनके भाई हमीद सयानी ने उनका परिचय यहां से कराया था।
  • रिपोर्ट्स की मानें तो अमीन सयानी करीब 10 सालों तक अंग्रेजी प्रोग्राम का हिस्सा रहे।
  • अमीन सयानी के नाम पर 54000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस, वॉइस ओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • उन्होंने करीब 19000 जिंगल्स के लिए आवाज देने का काम किया है।
  • इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
  • कई फिल्मों में रेडियो एनाउंसर के तौर पर भी नजर आए। इन में भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी फिल्में शामिल है।
  • रेडियो सीलोन और  विविध भारती पर लगभग 42 सालों तक चलने वाला हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम बिनाका गीतमाला ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
  • इस शो के जरिए ही उन्होंने घर-घर अपनी पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें-सुष्मिता सेन से लेकर माधुरी दीक्षित तक, 90 के दशक की इन एक्ट्रेसेस ने ओटीटी पर दिखाया है दम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit,wikipedia

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।