दंगल गर्ल Suhani Bhatnagar ने 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Dangal Actress Death: मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आई है। आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुहानी सिर्फ 19 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक सुहानी काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। इलाज के लिए वह लंबे वक्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। सुहानी की मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा झटका लगा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ वक्त पहले सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके लिए वो दवाइयां ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ। उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके मौत का कारण बताया जा रहा है। सुहानी के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से सदमे में हैं। सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में रहती थीं। वहीं उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाएगा।
सुहानी भटनागर का करियर ( suhani bhatnagar dies at 19)
View this post on Instagram
सुहानी भटनागर को दंगल गर्ल के नाम से जाना जाता है। वह बॉलीवुड की जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली थी। उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया लेकिन सुहानी पहले अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थीं।
यह भी पढ़ें-जानें क्यों इन एक्ट्रेसेस ने प्लास्टिक सर्जरी को कहा NO, कारण है खास
View this post on Instagram
सुहानी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। उन्होंने साल 2021 में आखिरी बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की थी। इंस्टाग्राम पर सुहानी के 21.6k फॉलोअर्स हैं। बहुत ही छोटी सी उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन उन्हें उनकी जबरदस्त अदाकारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।