राधिका मर्चेंट हैं इन महंगी चीजों की मालकिन

राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी जल्द ही शादी करने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको राधिका मर्चेंट के बारे में कुछ खास चीजें बताएंगें।   
Updated:- 2024-02-23, 15:56 IST
radhika merchant net worth

अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं राधिका मर्चेंट। राधिका मर्चेंट को आपने कई बार महंगे कपड़े और बैग को कैरी करते हुए देखा होगा। इससे यह साफ पता चलता है कि वह अपनी सास की तरह ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। राधिका मर्चेंट अपने परिवार के बिजनेस संभालती है। 

राधिका मर्चेंट को है महंगे चीजों का शौक

   radhika merchant

राधिका मर्चेंट देश की प्रमुख दवा कंपनी एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ और अरबपति उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी है। ऐसे में राधिका के पास पैसों की कमी नहीं है। राधिका पढ़ाई के साथ ही अपनी सास की तरह डांस में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने 8 सालों तक क्लासिकल डांस सीखा है। राधिका को एक बार hermes बैग कैरी किए देखा गया था। बता दे कि इस बैग की कीमत करीब 16 लाख रुपये हैं। 

राधिका मर्चेंट जीती है लग्जरी लाइफस्टाइल

all about ambani bahu radhika merchant net worth to education

राधिका मर्चेंट को Judith Leiber क्लच कैरी किए देखा गया था। यह तस्वीरे दीपिका की शादी के समय की है। इस क्लच की कीमत करीब 3 लाख रुपये हैं। कई बार राधिका को dolce gabbana की ड्रेस में देखा गया है। इस ब्रांड के ड्रेस की कीमत 1 लाख से शुरु होती हैं। 

यह भी पढ़ें- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां, देखें गेस्ट लिस्ट

राधिका मर्चेंट के महंगे शौक

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी के दौरान भी राधिका मर्चेंट ने लाखों की कीमत का लहंगा पहना था। इस दौरान उन्होंने नामी राहुल मिश्रा फैशन डिजाइन की और से बनाया गया खास तरीके का लहंगा पहना था। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। 

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं राधिका मर्चेंट? जो बनेंगी अंबानी परिवार की छोटी बहू

राधिका मर्चेंट की संपत्ति

gqindia की रिपोर्ट्स की मानें तो राधिका मर्चेंट के पास कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये की संपति मौजूद है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल वह एनकॉर हेल्थकेयर में निदेशक हैं। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

 

Image Credit- fan page instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।