दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर आए नन्हे मेहमान, जुड़वां बेटों की मां बनीं टीवी की 'इशि मां'

'ये हैं मोहब्बतें' में 'इशि मां' का किरदार निभाकर घर-घर में जगह बनाने वाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया के घर नन्हे मेहमान आए हैं। शादी के 10 साल बाद कपल के घर जुड़वां बेटों ने जन्म लिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर गूंजी किलकारी
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर किलकारी गूंजी है। कपल के घर जुड़वां बेटों को जन्म हुआ है। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा, "हमने भगवान से खुशियां मांगी, भगवान ने कहा दोगुनी खुशियां लो...हमारे घर जुड़वां बेटों को जन्म हुआ है।" इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- "फाइनली इंतजार खत्म हुआ, हमारे घर जुड़वां बेटे आए हैं...हमने जितना सोचा था जिंदगी उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है, मेरे करण-अर्जुन आ गए। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है, क्योंकि हम पेरेंटहुड का नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं।"
आईवीएफ की खबरों पर भड़की थीं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी 41 साल की उम्र में मां बनीं हैं। वो प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव रहीं और सोशल मीडिया पर काफी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बीच में अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिव्यांका ने आईवीएफ के जरिए कंसीव किया है। एक्ट्रेस ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया था और कहा था उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है।
सीरियल के सेट पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी
View this post on Instagram
दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर शुरू हुई थी। इस सीरियल में दिव्यांका ने डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। इसी सीरियल में विवेक की एंट्री एसीपी अभिषेक के तौर पर हुई थी। सीरियल के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और आज दोनों पेरेंटहुड में कदम रख चुके हैं। बता दें कि दिव्यांका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी और फैंस इन्हें बहुत प्यार देते हैं। दोनों यूट्यूब चैनल पर भी अपने व्लॉग्स पोस्ट करते रहते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesty: Instagram/Divyanka Tripathi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।