8 साल की उम्र में इस वजह से घर से भाग गए थे Diljit Dosanjh

पंजाबी एक्टर-सिंगर Diljit Dosanjh की 'Jatt and Juliet 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। दिलजीत आजकल इंटरव्यूज में कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आ रहे हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-17, 16:14 IST
Diljit Dosanjh about running away from home

Diljit Dosanjh अपनी एक्टिंग और सिंगिग के लिए तो फेमस हैं ही, लेकिन, साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। पंजाबी एक्टर-सिंगर Diljit Dosanjh की 'Jatt and Juliet 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। साथ ही, वह जल्द ही Jimmy Fallon Show में भी नजर आने वाले हैं। दिलजीत आजकल कई इंटरव्यूज दे रहे हैं और इन बातचीत के दौरान, अपनी लाइफ, करियर और बाकी टॉपिक्स पर दिल खोलकर बात कर रहे हैं। यूं भी दिलजीत इंटरव्यूज में अक्सर अपने पंजाबी अंदाज में जवाब देकर, सभी का दिल जीत लेते हैं। दिलजीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है और बताया है कि वह 8 साल की उम्र में घर से भागने को पूरी तरह तैयार थे। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा। 

8 साल की उम्र में घर से भाग गए थे दिलजीत दोसांझ

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने इस दिलचस्प किस्से का जिक्र किया है। दिलजीत ने बताया कि स्कूल में एक बार उनके सीनियर्स ने उनसे पूछा कि उन्हें कौन सी लड़की पसंद है? दिलजीत ने एक लड़की की तरफ इशारा करते हुए बताया कि उन्हें वह लड़की पसंद है। इसके बाद,  उनके सीनियर्स ने कहा कि तू जाकर ये बात उसको बता दे फिर तेरी शादी उसी लड़की से होगी। दिलजीत ने बिना देर किए उस लड़की से जाकर कह दिया कि "तू और मैं शादी करेंगे।" उसने जाकर दिलजीत के टीचर से शिकायत कर दी और टीचर ने गुस्से में पेरेंट्स को बुलाकर लाने के लिए कह दिया। इसके बाद दिलजीत बहुत डर गए। उन्होंने फ्रिज से दो केले और कुछ फल निकाले और साइकिल लेकर घर से चले गए। दिलजीत घर से तो निकल आए लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही उन्हें एक अंकल ने डांटते हुए कहा, 'कहां जा रहा है...घर जा चल अपने।' इसके बाद वह घर की तरफ मुड़ गए। दिलजीत के बताया कि उन दिनों गांव में ऐसा नहीं होता था कि पेरेंट्स के अलावा, कोई आपको डांट नहीं सकता था। गांव में लोग बच्चों को ऐसे ही डांट दिया करते थे। 

2 दिन तक स्कूल नहीं गए थे दिलजीत

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ, उस दिन तो डर के मारे घर वापस आ गए। लेकिन, उसके बाद 2 दिन तक उनकी स्कूल जाने की हिम्मत नहीं हुई। वह पेट दर्द का बहाना बनाकर घर पर बैठ गए। एक-दो दिन बाद जब वह स्कूल गए, तो टीचर को भी लगा कि बच्चे हैं...गलती हो गई होगी...और बात आई-गई हो गई।

 

यह भी पढ़ें- Coachella म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने से लेकर Jimmy Fallon के शो में मेहमान बनने तक, Diljit Dosanjh ने पंजाबी अंदाज में मचाया है दुनिया भर में धमाल

दिलजीत दोसांझ आपको कितने पसंद हैं, हमें जरूर बताएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- अंबानी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में छाए रहे दिलजीत दोसांझ, करोड़ों में है नेटवर्थ और नाम हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।