'ऐसी फिल्में करने से अच्छा है मैं...', क्या Taapsee Pannu ने Kiara Advani पर साधा निशाना? वायरल हुआ बयान

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज 'गांधारी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तापसी पन्नू अपनी फिल्मों में अलग किरदार निभाने और असल जिंदगी में बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में 'गांधारी' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो चर्चा में आ गया। उन्होंने अपनी फिल्मों की च्वॉइस पर खुलकर बात की। तापसी ने अपने करियर में कई महिला प्रधान फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'पिंक', 'मुल्क', 'थप्पड़' और 'सांड की आंख' शामिल है। यही वो फिल्में हैं, जिन्होंने तापसी को एक अलग अभिनेत्री के तौर पर पहचान दिलवाई। हालांकि, तापसी ने कहा कि आज के वक्त में कई ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिन्हें करने के बजाय वह रिटायर होना पसंद करेंगी। उनके इस स्टेटमेंट के बाद कयास लगाए जाने लगे कि क्या उन्होंने घुमा-फिराकर कियारा आडवाणी को फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए ताना मारा। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
फिल्मों में आए बदलाव पर बोलीं तापसी पन्नू
'गांधारी' के प्रमोशन के दौरान एक पॉडकास्ट में तापसी पन्नू से साल 2015 में रिलीज होने वाली फिल्मों और उस दौर में आने वाले सिनेमा में आए बड़े बदलाव के बारे में पूछा गया, इस पर अभिनेत्री ने स्वीकार किया, वो दौर अलग था और अगर उस वक्त सिर्फ इस तरह की फिल्में बन रही होतीं, जो आज बन रही हैं, तो उनका
(तापसी पन्नू) का करियर ही नहीं बन पाता। तापसी ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले जब वह अपने परिवार के साथ हालिया रिलीज फिल्मों के बारे में बात कर रही थीं, तो उन्होंने कहा, "कहीं मेरे रिटायर होने का समय तो नहीं आ गया है... क्योंकि मैं इस तरह की फिल्में करने के बजाय रिटायर होना पसंद करूंगी। हालांकि, मुझे पूरा यकीन है कि इन फिल्मों का भी अपना दर्शक वर्ग हो सकता है।"
View this post on Instagram
मुझे अपना काम बहुत पसंद है लेकिन...
तापसी ने यह भी कहा कि उन्हें अपना काम बहुत पसंद है, लेकिन वो इतनी अंधी भी नहीं हैं कि वो इस तरह की फिल्में करती रहें। तापसी ने कहा, "हर कलाकार की एक फिल्मोग्राफी होती है। वक्त बदलता रहेगा, लेकिन फिल्मोग्राफी नहीं बदलेगी। 10 साल बाद भले ही फिल्मों का जॉनर बदल जाए, लेकिन मेरी फिल्में वहीं रहेंगी। अगर कोई यह देखेगा कि मैंने अपने करियर में क्या काम किया है, तो मैं नहीं चाहती कि मुझे खुद या मुझसे जुड़े किसी भी व्यक्ति को अपने काम को देखकर शर्मिंदगी महसूस हो।"
क्या तापसी ने कियारा को मारा ताना?
तापसी ने इस स्टेटमेंट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगें कि क्या उन्होंने कियारा को ताना मारा है। बता दें कि हाल ही में कियारा फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आई हैं। यह फिल्म बेशक अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन इसकी कहानी के लिए इसे काफी ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ओटीटी पर फिर दिखेगा Taapsee Pannu का खौफ, क्राइम थ्रिलर 'गांधारी' का रिलीज हुआ रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।