Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:12 PM IST

जब लंच ब्रेक में शादी करके शूटिंग पर लौट आए थे देवानंद, हैरान रह गए थे सभी

देवानंद और सुरैया की प्रेम कहानी के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देवानंद की शादी का किस्सा भी कम दिलचस्प नहीं है। उन्होंने शूटिंग के बीच में ब्रेक लेकर कल्पना कार्तिक संग शादी कर ली थी।
Updated:- 2026-07-18, 21:55 IST
image

देव आनंद की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे स्टाइलिश एक्टर्स में की जाती थी। लाखों लड़कियां उनके प्यार में दीवानी थीं। उन्होंने कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। देवानंद के फिल्मी सफर की तरफ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उनका नाम सुरैया के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे, लेकिन इनका इश्क मुकम्मल नहीं हो सका। इसके बाद देव आनंद एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक के करीब आ गए थे। दोनों की शादी की किस्सा बेहद दिलचस्प है। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के ब्रेक में देव आनंद ने अचानक से कहा था, "मुझे अभी शादी करनी है।" उनके इस ऐलान ने सभी को हैरान कर दिया था। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

शूटिंग से ब्रेक लेकर देव आनंद ने की थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साथ काम करते-करते देव आनंद और कल्पना का दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगा था। चेतन आनंद की फिल्म 'बाजी' से इनके प्यार की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 1954 में आई फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' की शूटिंग तक दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 4.56.59 PM

बताया जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान देव आनंद ने अचानक कहा था, "मुझे अभी शादी करनी है। इसके बाद लंच ब्रेक में देव आनंद और कल्पना ने कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों सेट पर लौट आए और वापस शूटिंग करने लगे, इसे देखकर सभी हैरान रह गए। कहा जाता है कि कल्पना, देव आनंद के प्यार में इस कदर डूबी हुई थीं कि उन्होंने किसी और बैनर की फिल्में करने से भी मना कर दिया था, क्योंकि वो सिर्फ देव आनंद के साथ काम करना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें- 'अगर देव आनंद से शादी की, तो दंगा हो जाएगा', जब गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सुरैया को मिली थी यह धमकी

सुरैया संग अधूरी रह गई थी मोहब्बत

देव आनंद और सुरैया की मोहब्बत की कहानी आज भी फिल्मी गलियारों में सुनाई जाती है। दोनों के बीच प्यार हुआ, इकरार हुआ लेकिन इनके इश्क की दास्तां मुकम्मल नहीं हो सकी। देव आनंद ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरैया को डूबने से बचाया था और वहीं से इनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

dev anand and suraiya love story

दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में भी दी थीं। हालांकि, धर्म की दीवार के चलते दोनों एक नहीं हो सके। कहा जाता है कि सुरैया की नानी ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने देव आनंद से शादी की, तो देव आनंद को जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में सुरैया ने न चाहते हुए भी पीछे हटने का फैसला लिया। हालांकि, सुरैया ने देव आनंद से अलग होने के बाद कभी शादी नहीं की।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं नूतन, पति की इस बात ने बदल दिया था उनका फैसला

 

 

अगर यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।