Sat Sep 19, 2026 | Updated 09:10 PM IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, कपल ने दूसरी बार किया नन्हीं बेटी का स्वागत

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों की किलकारी गूंजी है। दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है, जिससे पूरे परिवार और उनके फैंस में जश्न का माहौल है।
Updated:- 2026-09-19, 19:23 IST
deepika padukone ranveer singh become parents

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, कपल ने दूसरी बार किया नन्हीं बेटी का स्वागत बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पर एक बार फिर खुशियों की लहर दौड़ गई है। दीपिका ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। इस बार भी उनके घर नन्हीं परी यानी बेटी की किलकारी गूंजी है। कपल के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कपल ने शेयर की खुशखबरी

दीपिका और रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। फैंस और करीबी दोस्त लगातार कमेंट सेक्शन में नए मेहमान के आने की खुशी जाहिर कर रहे हैं और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

बड़ी बहन बनी नन्हीं दुआ

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी 'दुआ' का स्वागत किया था। अब बड़ी बेटी दुआ दो साल की हो चुकी है और घर में दूसरी बेटी के आने से वह बड़ी बहन बन गई है। हाल ही में दुआ के जन्मदिन और प्रेगनेंसी के दौरान इस कपल ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया था।

deepika padukone and ranveer singh duwaa

हालांकि जब से दीपिका की दूसरी प्रेगनेंसी की खबर सामने आई थी, तभी से उनके चाहने वाले इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही दीपिका और रणवीर को बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जाते हुए भी देखा गया था। अब घर में नन्हीं मेहमान के आने से दीपिका और रणवीर की खुशी दोगुनी हो गई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी कब हुई थी?

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर 2018 को शादी की थी। इन्होंने अपनी शादी इटली के शहर लेक कोमो में की थी।

deepika-padukone-engagement-picture

इनकी शादी में केवल परिवार के खास सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल ने भारत आकर रिसेप्शन पार्टी की थी। करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने शादी का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी फोटोशूट में छाईं नन्ही दुआ, मम्मी के बेबी बंप पर दिया क्यूट रिएक्शन

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।