Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से पहले इस शख्स के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं दीपिका पादुकोण, आईपीएल मैच के बीच किया था लिपलॉक

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम से वेडिंग फोटोज डिलीट होने की खबरों के बीच, दोनों सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह से शादी से पहले भी दीपिका, अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-08, 13:37 IST
Deepika Padukone affairs before marrying Ranveer Singh

लेडी सिंघम 'दीपिका पादुकोण' इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच, जब दीपिका, रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइज की अगली फिल्म की शूटिंग करती हुई दिखीं, तो उनकी फोटोज वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी। दीपिका की एक और फोटो ने भी सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा। इस फोटो को देखकर, फैंस कयास लगाने लगे कि दीपिका और रणवीर बेबीमून के लिए निकल चुके हैं। लेकिन, कल आई खबरों ने सबको चौंका दिया।

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज डिलीट हो गई हैं। इसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या दीपिका और रणवीर के बीच सब ठीक नहीं है? बता दें कि दीपिका, पहले भी कई बार अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। बाजरीव की मस्तानी बनने से पहले दीपिका ने कई सेलेब्स को डेट किया था। जी हां, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से पहले, दीपिका एक और शख्स के साथ रिलेशन में थीं, जिनका आईपीएल से गहरा नाता था। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

दीपिका पादुकोण ने किया था सिध्दार्थ माल्या को डेट

deepika padukone relationsips

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से पहले, सिद्धार्थ माल्‍या को डेट कर चुकी हैं। दीपिका और सिध्दार्थ का रिश्ता लगभग दो साल तक चला था और ब्रेकअप के बाद, दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए थे। विजय माल्‍या के बेटे सिध्दार्थ माल्या के साथ, दीपिका कई बार आईपीएल मैच में भी नजर आई थीं। 

आईपीएल मैच के बीच सरेआम किया था लिपलॉक

दीपिका पादुकोण और सिध्दार्थ माल्या का रिश्ता, उस वक्त काफी सुर्खियों में आया था, जब दोनों ने एक आईपीएल मैच के दौरान, सरेआम लिपलॉक किया था। दोनों की यह फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और इस फोटो ने तब इन दोनों के रिश्ते पर मुहर भी लगा दी थी।

यह भी पढ़ें- लग्जरी चीजों की शौकीन हैं Deepika Padukone, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे पर लगाए थे आरोप

deepika padukone and siddhartha mallya relationship

दोनों ने रिश्ता टूटने के बाद, एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। दीपिका ने कहा था कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन, उनका रिश्ता एक बुरे दौर से गुजर रहा था और रिश्ता तोड़ने के अलावा, कोई ऑप्शन नहीं बचा था। वहीं, सिध्दार्थ ने इसे क्रेजी लव स्टोरी और दीपिका को क्रेजी लड़की बताया था।

यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?

 

आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।