Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का अनसीन वीडियो आया सामने, आप भी देखें

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में कॉफी विद करण के नए सीजन में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी शादी का एक अनसीन वीडियो रिलीज किया।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-26, 10:29 IST
deepika padukone ranveer singh wedding

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में शादी की थी। शादी की कुछ फोटोज और वीडियोज तो आपने देखी होगी। लेकिन कपल ने हाल ही में एक और वीडियो रिलीज किया है, जिसमें दीपिका और  रणवीर की शादी के अनसीन पल नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का वीडियो 

  • वीडियो की शुरुआत में रणवीर सिंह बताते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कैसे मालदीव में दीपिका को प्रपोज किया। दोनों के परिवार बिल्कुल अलग होने की वजह से शुरुआत में दीपिका की मां रणवीर को चुनने को लेकर थोड़ा कंफ्यूज थी। पर धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता गया। 
  • दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण वीडियो में खुशी से कहते हैं कि रणवीर चार लोगों के 'उबाऊ' परिवार में कुछ उत्साह और पागलपन लेकर आए। बता दें कि रणवीर शादी से पहले दीपिका से चोरी चुपे मिलने के लिए भी पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ेंः  Koffee with Karan 8 PROMO: रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण ने साल 2015 में ही कर ली थी सगाई, खुद किया खुलासा

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vishal Punjabi (@theweddingfilmer)

करण जौहर वीडियो देखकर हुए इमोशनल 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का वीडियो देखकर करण जौहर बहुत इमोशनल हो गए। इसके बाद दीपिका पादुकोण करण से कहती हैं कि आपको भी जल्द ही एक अच्छा पार्टनर मिलेगा। दीपिका कहती हैं कि ऐसे व्यक्ति को ढूंढना जरूरी है जो आपके लिए सही हो, बजाय इसके कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करें जो आपके लिए सही नहीं है। इसका बेहतर विकल्प सिंगल रहना। 

इसे भी पढ़ेंः बेहद शानदार है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर, देखें इनसाइड फोटोज

दीपिका रणवीर के रिसेप्शन की वीडियो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @deepveerlifeline

दीपिका-रणवीर को फैंस ने दिया है दीपवीर नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @deepveerlifeline

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। दोनों के सोशल मीडिया पर दीपवीर नाम से कई सारे फैन पेज हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।