Fri Sep 25, 2026 | Updated 09:05 PM IST

'हमारा तीसरा बेबी...', 43 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं देबीना बनर्जी? पति गुरमीत संग शेयर किया ऐसा वीडियो कि फैंस रह गए हैरान

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को एक खास गुड न्यूज दी है। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि क्या एक्ट्रेस तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं? चलिए आपको बताते हैं पूरी बात।
Updated:- 2026-09-25, 18:35 IST
debinna bonnerjee and and gurmeet choudhary start their production house call it third baby in youtube video

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की गिनती टीवी के पॉपुलर कपल्स में होती है। पिछले साल दोनों 'पति पत्नी और पंगा- जोड़ियों का रियलिटी चेक' में नजर आए थे। फिलहाल गुरमीत फिल्मों में काम कर रहे हैं और देबीना फैंस के साथ अपने यूट्यूब वीडियोज से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक वीडियो में कपल ने अपने तीसरे बेबी के बारे में बात की और फैंस को हैरान कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि क्या कपल तीसरी बार एक नन्हे मेहमान का वेलकम करने जा रहा है? चलिए पहले आपको बता देते हैं कि ऐसा नहीं है। देबीना प्रेग्नेंट नहीं हैं, तो फिर उन्होंने तीसरी बेबी का जिक्र क्यों किया? चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

देबीना और गुरमीत ने तीसरे बेबी को लेकर क्या कहा?

देबीना बनर्जी का Debinna Decodes नाम से यूट्यूब पर एक चैनल है, जिसमें वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और पेरेंटिंग से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने गुरमीत चौधरी के साथ फैंस को एक गुड न्यूज दी और कहा कि हम अपने तीसरे बेबी के साथ आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा, "हमारा तीसरा बेबी आ गया है...लेकिन यह वो नहीं है, जो आप सोच रहे हैं।" इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को बधाई देते हैं और कहते हैं कि हमने आपसे आज तक कोई बात नहीं छुपाई है, तो यह बात भी हम आप लोगों से नहीं छुपाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग अपने बच्चों के लिए दुआ मांगते हैं, उसी तरह हम अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए भी दुआ मांग रहे हैं। ऐसे में साफ है कि देबीना प्रेग्नेंट नहीं हैं और कपल अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए काफी एक्साइटेड है।

इमोशनल नजर आए गुरमीत और देबीना

फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए गुरमीत और देबीना काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने बताया कि गुरमीत की अपकमिंग फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर देबगुरू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- 'बहुत मुश्किल दौर था...', बेटी के जन्म के बाद ऋचा चड्ढा ने क्यों लिया था एक्टिंग से ब्रेक? खुद किया खुलासा

gurmeet debina

दिलचस्प है गुरमीत और देबीना की लव स्टोरी

गुरमीत और देबीना की जोड़ी को राम-सीता के रूप में फैंस ने खूब पसंद किया था। शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और साल 2006 में गुपचुप तरीके से कपल ने शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2011 में देबीना और गुरमीत ने पूरे रीति-रिवाजों से परिवार की मौजूदगी में दोबारा शादी की थी। आज दोनों दो प्यारी बेटियों के पेरेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें- Karishma Tanna का डिलीवरी के बाद छलका दर्द, पोस्टपार्टम डिप्रेशन और शारीरिक तकलीफ पर खुलकर रखी बात


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: YouTube/ Debinna Decodes

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।