Tue Sep 15, 2026 | Updated 02:37 PM IST

Mukti Mohan Wedding: अभिनेता कुणाल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंधीं मशहूर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर मुक्ति मोहन ने गुपचुप रूप से शादी करके शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आप भी देखें उनकी शादी की पूरी डिटेल्स।
Updated:- 2023-12-11, 09:17 IST
bollywood actress mukti mohan wedding details

आजकल बॉलीवुड में शादियों का दौर बड़ी तेजी से चल रहा है। कई बार ये शादियां सबके सामने होती हैं और फैंस भी इसका पूरा मजा उठाते हैं, तो कभी कोई एक्टर या एक्ट्रेस गुपचुप शादी करके इसके बारे में जानकारी देते हैं।

इसी सिलसिले में एक नाम और जुड़ गया है मशहूर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन का। उन्होंने आज 10 दिसंबर को एनिमल फिल्म के एक्टर कुणाल ठाकुर के साथ गुपचुप रूप से व्याह रचा लिया है।

फैंस को उनकी शादी का पता तब चला जब उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उनकी तस्वीरों को देख कर उनके फैंस में ख़ुशी की लहार दौड़ गई है और सभी उन्हें सोशल मीडिया में बधाई देते नजर आ रहे हैं। आप भी देखें उनकी शादी की तस्वीरें और जानें शादी के डिटेल्स।

शादी के बंधन में बंधीं नीति मोहन की बहन मुक्ति मोहन

   n

एक्ट्रेस और डांसर मुक्ति मोहन ने अपनी शादी की फोटो शेयर करके अपनी शादी की जानकारी दी है। आपको बता दें, उनकी शादी एनिमल फिल्म के एक्टर  कुणाल ठाकुर की साथ हुई है। मुक्ति ने अपने बॉयफ्रेंड संग आज सात फेरे ले लिए हैं। शादी की जानकारी उनके सोशल मीडिया से मिल और उनके फैंस ने शादी की तस्वीरों पर अपने कमेंट करने भी शुरू कर दिए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mukti Mohan (@muktimohan)

शादी की ड्रेस में खूबसूरत दिखीं मुक्ति मोहन 

   n ()

शादी में एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना है। भारी गहनों के साथ मुक्ति मोहन बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं कुणाल ठाकुर की बात करें तो उनके दूल्हे के रूप में क्रीम कलर की शेरवानी में बहुत ही रॉयल नजर आ रहे हैं।

शादी की तस्वीरों में कपल की ख़ुशी साफ़ नजर आ रही है। अब शादी की अलग-अलग रस्मों की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। 

मुक्ति के फैंस ने कमेंट के जरिये दिया कपल को प्यार 

mukti mohan kunal thakur wedding details

नवविवाहित कपल शादी में बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहा है और उनकी वेडिंग की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। टीवी से लेकर सिनेमा जगत तक की सभी बड़ी हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े पर प्यार बरसाया पर अपना प्यार बरसाया है।

10 दिसंबर, रविवार को जोड़े ने अपने सोशल मीडिया पर अपने अंतरंग समारोह से कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। यह शादी पेस्टल थीम में दिखाई दे रही है। 

कौन हैं डांसर मुक्ति मोहन और एक्टर कुणाल ठाकुर 

मुक्ति मोहन ' झलक दिखला जा ' शो की मशहूर डांसर हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ वो सिंगर नीति मोहन की बहन हैं। उन्हें उनके डांस के हुनर से अलग पहचान मिली है और बॉलीवुड में भी उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। वहीं कुणाल ठाकुर एक बॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्होंने हाल ही में एनिमल फिल्म में रश्मिका मंदाना के मंगेतर की भूमिका निभाई है।

मुक्ति मोहन और एक्टर कुणाल ठाकुर शादी के लिए Her Zindagi की तरफ से बहुत बधाई। बॉलीवुड की ऐसी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हरजिंदग़ी से। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Instagram.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।