स्कूल प्रार्थना में गूंजता था जया बच्चन का ये गीत, गुलजार ने लिखे थे बोल; क्या आपको है याद?

स्कूल की शुरुआत ही असेंबली से होती है। रोजाना सुबह-सुबह एक लंबी लाइन में खड़े होकर प्रार्थना करने का अलग ही अनुभव होता है। हम सभी ने बचपन में इस चीज को जरूर महसूस किया होगा। वहीं बात करें एक ऐसे गीत की, जो हर किसी ने असेंबली में जरूर सुना या गाया होगा- एक ऐसा गीत, जो आज से नहीं बल्कि पिछले 55 सालों से सुना जा रहा है। अगर आप भी इस खास गीत के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
55 सालों से सुना जा रहा यह गीत
बॉलीवुड के ऐसे कई मशहूर गाने हैं, जो सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे; अब वे हमारी लाइफ का भी हिस्सा बन गए हैं। एक ऐसा ही अमर गीत है, जिसके चर्चे आज भी हर शख्स की जुबान पर हैं। आज से करीब 55 साल पहले स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के समय एक सदाबहार गीत जरूर गाया जाता था। हम बात कर रहे हैं मशहूर गाने—"हमको मन की शक्ति देना, मन विजय करे... दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें" की।

फिल्म 'गुड्डी' में जया बच्चन ने गाया था गीत
1970 के दशक के इस आइकॉनिक गाने का बड़ा ही दिलचस्प किस्सा है। यह गीत साल 1971 में आई सुपरहिट और क्लासिक फिल्म 'गुड्डी' का है। फिल्म 'गुड्डी' में मेन एक्ट्रेस का रोल जया बच्चन ने निभाया था, जिसमें वह एक स्कूल स्टूडेंट की भूमिका में थीं। फिल्म के एक सीन में जया स्कूल देरी से पहुंचती हैं। जब वह लेट होने की वजह से छिपते-छिपाते असेंबली में आती हैं, तो उनकी टीचर उन्हें देख लेती हैं। लेट आने की वजह से उन्हें सभी बच्चों के सामने यही प्रार्थना गाने की सजा सुनाई जाती है। जया बच्चन के मासूम चेहरे और सादगी ने इस गीत को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें- 'किसी के साथ बिना शादी...', रिलेशनशिप को लेकर कोरियोग्राफर गीत कपूर के बेबाक बोल; इस वजह से लोगों पर फूटा गुस्सा
गुलजार साहब के बोल
दिग्गज कवि, गीतकार, लेखक और फिल्म निर्देशक गुलजार साहब ने इस गीत को लिखा था। इस गीत के बोल आज भी बच्चों को आत्मविश्वास से भर देते हैं। मशहूर संगीतकार वसंत देसाई ने इसे संगीतबद्ध किया था, वहीं महान गायिका वाणी जयराम जी ने इसे अपनी सुरीली आवाज दी थी। बता दें कि वाणी जयराम जी का यह पहला ही गीत था, जो उस समय ही नहीं बल्कि आज भी हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- स्ट्रगल के दौर में मैकेनिक थे Gulzar! कुछ इस तरह शुरू किया था सफर
बचपन में आपने भी इस गाने को सुबह-सुबह असेंबली में जरूर सुना होगा। पहले की तरह आज भी यह गीत बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : instagram/filmfare/jagranimages
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।