Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

'किसी के साथ बिना शादी...', रिलेशनशिप को लेकर कोरियोग्राफर गीता कपूर के बेबाक बोल; इस वजह से लोगों पर फूटा गुस्सा

कोरियोग्राफर गीता कपूर, जिन्हें प्यार से लोग गीता मां भी कहते हैं, वो अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शादी, इंटिमेसी और डेटिंग जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने ट्रोलर्स पर गुस्सा निकाला है और कहा है कि मैं कोई नन नहीं हूं।
Updated:- 2026-01-16, 17:25 IST
 52 years old geeta kapur statement about intimacy

कोरियोग्राफर गीता कपूर ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने कई बेहतरीन गानों में कोरियोग्राफी की है। कई डांस रियलिटी शोज में भी वो बतौर जज नजर आ चुकी हैं। उनके स्टुडेंट्स और शो के कंटेस्टेंट्स प्यार से उन्हें 'गीता मां' बुलाते हैं। इन दिनों गीता कपूर चर्चा में हैं। इस बार वो किसी प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल वजहों से सुर्खियों में हैं। कोरियोग्राफर ने इंटिमेसी और रिलेशनशिप को लेकर ऐसा बेबाक बयान दिया, जिसके चलते जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनके बेबाक और बोल्ड अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले भी इंटिमेसी को लेकर उनके एक स्टेटमेंट पर खूब बवाल हुआ था, हाल ही में उन्होंने इस बयान पर हुई ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

इंटिमेसी को लेकर दिए अपने बयान पर गीता कपूर ने तोड़ी चुप्पी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर कुछ वक्त पहले एक बातचीत के दौरान इंटिमेसी, डेटिंग और रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिस पर जमकर हंगामा मचा था। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में दोबारा उसी बारे में बात की। उन्होंने साफ किया कि वो अपनी बात पर आज भी कायम हैं। कोरियोग्रोफर ने कहा, "लोग उन्हें गीता मां कहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उनकी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। मैं न कुंवारी हूं और न नन हूं...मैं भी एक नॉर्मल जिंदगी जीती हूं। मैं भी सबकी तरह एक नॉर्मल इंसान हूं...आपको लगता है कि मुझे जो टैग मिला है, उसकी वजह से मेरी जिंदगी में ऐसा कुछन हीं हो सकता है, लेकिन हर किसी की फीलिंग्स होती हैं और उसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं लोगों से मिलती हूं...डेट करती हूं और अपने मोमेंट्स तलाशती हूं, इसमें कुछ गलत नहीं है।" गीता ने साफ शब्दों में कहा कि लोगों ने उन्हें मां का टैग दिया है पर इसका ये मतलब नहीं है कि वो किसी के साथ बिना शादी के इंटिमेट नहीं हो सकती हैं या उनकी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है।

यह भी पढ़ें- Nupur Sanon-Stebin Wedding: समंदर के बीच घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, करोड़पति सिंगर की दुल्हन बनेंगी नूपुर सेनन; जानें कपल से जुड़ी दिलचस्प बाते

गीता कपूर के बयान पर मचा था हंगामा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

 गीता कपूर की गिनती इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर्स में की जाती है। उन्होंने साफ शब्दों में इंटिमेसी और फिजिकल सैटिसफैक्शन को लेकर बयान दिया था, जिस पर हंगामा हुआ था। गीता ने अब साफ किया है कि वो आज भी अपने स्टेटमेंट पर टिकी हुई हैं। बता दें कि गीता 52 साल की उम्र में सिंगल हैं और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।


यह भी पढ़ें- कौन हैं दिशा पाटनी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू? सोशल मीडिया पर हाथ थामे वीडियो हुआ वायरल


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।