CID ही नहीं बीपी सिंह का यह शो भी हुआ था काफी पॉपुलर, गिनीज बुक में दर्ज करवाया था नाम; निधन से इमोशनल हुए फैंस

टीवी शो 'सीआईडी' के निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) के निधन की खबर ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है। वह टीवी जगत का एक बड़ा नाम थे। 'सीआईडी' के अलावा उनका एक और शो था, जिसने हॉरर जॉनर को एक अलग पहचान दी थी।
Updated:- 2026-10-27, 18:54 IST
cid creator bp singh horror show aahat was also very popular celebs and fans mourn his death

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर बीपी सिंह यानी बृजेंद्र पाल सिंह के निधन की खबर ने उनके फैंस और सेलेब्स को सदमे में डाल दिया है। उन्हें ज्यादातर फैंस सीआईडी शो के निर्माता और निर्देशक के तौर पर जानते हैं, लेकिन उससे पहले उन्होंने एक हॉरर शो काफी पॉपुलर हुआ था। भारतीय टेलीविजन पर हॉरर जॉनर को पहचान दिलाने में इस शो ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'सीआईडी' के जरिए टीवी के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया था। उनके जाने पर कई सेलेब्स, सीआईडी की टीम और उनके फैंस ने दुख जताया है।

'आहट' सीरियल भी हुआ था काफी पॉपुलर

बीपी सिंह को ज्यादातर लोग 'सीआईडी' शो की वजह से जानते हैं, लेकिन उन्होंने इंडियन टीवी जगत में हॉरर शो 'आहट' के जरिए खास पहचान बनाई थी। यह शो साल 1995 में शुरू हुआ था और साल 2015 तक चला था। उस वक्त टीवी में हॉरर जॉनर इतना पॉपुलर नहीं था, लेकिन 'आहट' के बाद हॉरर शोज के दौर की शुरुआत हुई थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)

'सीआईडी' के जरिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बीपी सिंह ने 'सीआईडी' शो के एक एपिसोड को बिना किसी कट के सिंगल शॉट में लगातार 111 मिनट के लिए शूट किया था और इसी के चलते शो का नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' और 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया था। बता दें कि किसी टीवी शो के एपिसोड को बिना रूके लगातार शूट करने का यह रिकॉर्ड आज भी टीवी इंडस्ट्री में बेहद अनूठा है।

BP SINGH DEATH

यह भी पढ़ें- कौन थीं एक्ट्रेस Divya Vinekar? जिन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में निभाया था दमदार रोल, अचानक हुआ निधन

सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी ने जताया दुख

सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी यानी दया ने बीपी सिंह के निधन पर शोक जताया है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी उन्हें श्रंद्धाजलि दी है। बता दें कि वह वो रात होने को है, गुटर गू, दिव्य दृष्टि, अदालत और सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन जैसे टीवी शोज से भी जुड़े रहे। फिल्म एजेंट विनोद और सीरियल सीआईडी में उन्होंने एक्टिंग भी की थी।

 यह भी पढ़ें- Anita Kanwal कौन हैं? आर्थिक तंगी की फर्जी खबरों पर भड़कीं 72 साल की दिग्गज एक्ट्रेस, शाहरुख खान के साथ कर चुकी हैं काम

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।