Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

बॉलीवुड के इन सितारों ने बैक-टु-बैक दी फ्लॉप फिल्में, कई बड़े सेलेब्स के नाम हैं शामिल

हिंदी सिनेमा के कई एक्टर ने बैक टु बैक दी फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी आज इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन- किन सेलेब्स का नाम शामिल है।   
Updated:- 2024-05-02, 13:35 IST
bollywood actor who have given back to back flop movie

बॉलीवुड की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं, तो वहीं कई फिल्में बुरी तरह  फ्लॉप भी हो जाती हैं। वहीं, कई बार देखा गया है कि एक ही एक्टर की कई फिल्में एक साथ फ्लॉप हो जाती हैं। इसके बाद भी उन्हें काम मिलने में दिक्कत नहीं होती। हालांकि, कई एक्टर ने फ्लॉप फिल्म देने के बाद कुछ सालों तक इंडस्ट्री से दूरी भी बनाई है। हालांकि, वापसी करने के बाद उन्हें काफी सफलता भी प्राप्त हुई है । आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं।

शाहरुख खान

SRK

शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि एक दौर ऐसा भी था कि लोग उन्हें कहते थे कि अब उनका समय खत्म हो गया है। उनकी कई फिल्में जैसे कि  जीरो, फैन और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, साल 2023 से एक्टर ने फिर से वापसी कर ली है। शाहरुख की फिल्म डंकी, जवान और पठान ने काफी अच्छी कमाई की है।

बॉबी देओल

bollywood superstars who have given back to back flop movies

बॉबी देओल का करियर मानो खत्म हो गया था। उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने के कारण उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया था। हालांकि एक्टर ने हार नहीं मानी। फिल्म एनिमल में कुछ ही मिनट का किरदार निभाकर एक्टर को काफी सफलता प्राप्त हुई थी। 

सनी देओल

बॉबी देओल के बड़े भाई यानी सनी देओल को भी लंबे समय से पर्दे पर नहीं देखा जा रहा था। कहा जा रहा था कि एक्टर की कई फिल्में  फ्लॉप होने के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा है। गदर 2 से एक बार फिर सनी देओल को लोकप्रियता हासिल हुई। इस फिल्म के बाद अब एक्टर को कई नए प्रोजेक्ट में काम मिला है।

इसे भी पढ़ें : ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने के बाद भी डूबा करियर, जानिए इस अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें

प्रभास 

साउथ के सुपरस्टार प्रभास, जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं उन्हें भी लंबे समय से काम नहीं मिल रहा था। प्रभास की बैक-टु-बैक कुछ फिल्में  फ्लॉप हो गई थीं। इस लिस्ट में आदिपुरुष, राधे श्याम और साहो जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, एक्टर को बाहुबली में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

इसे भी पढ़ें : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें परिणीति चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

image credit: instagram bobby deol

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।