Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

आलिया भट्ट ही नहीं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस भी हैं चॉकलेट की दीवानी

चॉकलेट डे पर आज हम आपको बताएंगे कि किन एक्ट्रेस को चॉकलेट खाना काफी पसंद है।  
Updated:- 2024-02-09, 17:19 IST
Celebs love chocolate

बॉलीवुड सेलेब्स काफी स्ट्रिक्ट डाइट पर रहती हैं। हालांकि जब भी उन्हें मौका मिलता है वह मौके का फायदा उठाते हुए मिठा जरूर खाते हैं। कुछ सेलेब्स ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें चॉकलेट खाना कितना पसंद है। वहीं कुछ सेलेब्स ने इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया है कि वह चॉकलेट खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। 

आलिया भट्ट

alia bhatt

आलिया भट्ट चॉकलेट के कई ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें कुछ खास केक काफी ज्यादा पसंद है। उनकी एक खास केक भारत में नहीं मिलती है। इस केक का नाम मिल्क केक है। लंदन के एक खास रेस्टोरेंट में मिलने वाले इस केक की आलिया दिवानी है। आलिया भट्ट अपने स्ट्रिक्ट डाइट के साथ मीठा खाना नहीं भूलती हैं। 

करीना कपूर खान

kareena kapoor khan

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान को खाने- पीने का काफी शौक है। वह अक्सर चॉकलेट या केक का फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करती रहती हैं। उन्हें कई बार मिठा खाते हुए देखा गया है। हालांकि शादी और दो बच्चों के बाद भी करीना जीरो फिगर मेंटेन करती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Chocolate Day 2024: व्हाइट, मिल्क और डार्क ब्राउन... चॉकलेट के हैं जितने प्रकार, उतने ही हैं इनके सेहत लाभ

दीपिका पादुकोण

   dp

दीपिका पादुकोण को मीठा खाना काफी ज्यादा पसंद है। वह त्यौहार के समय केवल चॉकलेट ही नहीं बल्कि मिठाई भी खाना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। वह कई बार अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से मिठाई और मीठे चीजों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि वह जीम और योगा करके खुद को मेंटेन रखने में विश्वास रखती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Chocolate Day Wishes & Quotes 2024: प्यार में मिठास घोलने के लिए इन खूबसूरत मैसेज से पार्टनर को चॉकलेट डे विश करें

शिल्पा शेट्टी

shilpa shetty shared  first sunday binge tasted her favourite chocolate cherry cake card

योगा करने वाली शिल्पा शेट्टी को भी मीठा खाना काफी ज्यादा पसंद है। वह कई बार अपने बच्चों के साथ लंच या डिनर पर जाती है और डेजर्ट की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। हालांकि इसके बाद वह रोजाना योगा करती है और स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करती हैं। दो बच्चे होने के बाद भी उनका लुक सबसे जबरदस्त है। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

image credit- Kareena Kapoor Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।