Why did Malini Sharma quit Bollywood: बॉलीवुड में आए दिन एक नया चेहरा अपनी किस्मत आजमाने आता है। कुछ लोग बड़ा नाम कमा लेते हैं, तो कुछ गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो से जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जो कभी अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर गईं थीं, लेकिन अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गई। साल 2002 में इस एक्ट्रेस ने उस समय की सबसे फेमस हॉरर फिल्म राज में भूतनी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस के उस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था, लेकिन अचानक फिर वह एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से मानों कहीं गायब ही हो गई।
आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि राज फिल्म की मालिनी शर्मा हैं। मालिनी ने अपनी पहली ही फिल्म से सभी को हैरान कर दिया था और इसके बाद, एक्ट्रेस अचानक गायब ही हो गईं। हॉरर मूवी 'राज' में मालिनी साइड रोल करके भूतनी का किरदार से ही सभी के दिलों पर छा गईं। आइए जानें, मालिनी शर्मा की कहानी...
आधे घंटे के रोल में जीता दिल
फिल्म राज में मालिनी शर्मा का आधे घंटे का वो सीन कोई नहीं भूल पाया है। एक्ट्रेस ने इतने कम वक्त में ही स्क्रीन पर अपना कब्जा जमा लिया था भूतनी के किरदार से ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस सीन में डीनो मोरिया जब ऊटी जाते हैं, तब उनकी एक लड़की से साथ नजदीकियां बढ़ जाती हैं। इसके बाद, लड़की डीनो को शादी करने कहती हैं।
खुद को मारने की धमकी
इस सीन में लड़की हीरो से खुद को खत्म करने की बात कहती है और बंदूक लिए खड़ी होती है। जैसे ही डीनो लड़की को रोकते हैं गलती से गोली लड़की को लग जाती है और वह मर जाती है। इसके बाद, उसकी आत्मा उस घर में भटकती रहती है। इस फिल्म के बाद मालिनी को लोग राज फिल्म की भूतनी के नाम से जानने लगे। एक्ट्रेस का वो डायलॉग आज तक लोग भूले नहीं हैं। 'मेरे इतने करीब मत आओ, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी।' एक्ट्रेस का ये डायलॉग कमाल का था।
बॉलीवुड को कहा गुडबाय
View this post on Instagram
पहली ही फिल्म करने के बाद मालिनी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो साल 2002 में फिल्म राज करने के बाद एक्ट्रेस को महेश भट्ट की फिल्म 'गुनाह' ऑफर हुई थी, लेकिन शूटिंग से दो दिन पहले ही उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। मालिनी शर्मा को उस दौरान बिपाशा बसु से रिप्लेस कर दिया गया था। आगे चलकर एक्ट्रेस ने प्रियांशु चटर्जी से शादी कर ली। हालांकि, शादी के 4 साल बाद ही इनका तलाक हो गया। कहा जाता है, इसी कारण उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली।
यह भी देखें-जानिए वो किस्सा, जब बॉबी फिल्म के कारण राज कपूर और प्राण के रिश्तों में आई खटास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों