herzindagi
how many actress in bollywood from bihar

मनीषा रानी से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, इन बिहारी कलाकारों ने फैंस के दिलों में बनाई अलग जगह

भोजपुरी कलाकारों का अपना अलग ही अंदाज है चीजों को प्रस्तुत करने का चाहे बात शत्रुघ्न सिन्हा का हो या पंकज त्रिपाठी का।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-06, 17:00 IST

बिहार में छठ महापर्व के अलावा उनकी अलग टोन और एक्सेंट में बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी भी बहुत फेमस है। भोजपुरी एक्सेंट सुनते ही दिल खुश हो जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार, सिलेब्रिटी, ऐक्टर, एक्ट्रेस और अब इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपनी अलग अंदाज यानी भोजपुरी टच के लिए जाने जाते हैं और फैंस भी इनके भोजपुरी टच को बेहद पसंद करते हैं। बी टाउन में ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जो बिहार से हैं और वे अपने काम और बोली दोनों ही जगह भोजपुरी छाप छोड़ देते हैं। ऐसे में चलिए जान लेते हैं, उन कलाकारों के बारे में जो बिहार से हैं और बी टाउन में अपनी अलग जगह बनाई है।

मनीषा रानी

bihari celebs who rule over fans heart

सोशल मीडिया सेंसेशन और इन्फ्लुएंसर क्वीन मनीषा रानी आजकल टीवी जगत और इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सालों के मेहनत ने उनके लिए फाइनली कामयाबी का दरवाजा खोल दिया। टिक टॉक वीडियो और इंस्टाग्राम रील बनाने वाली मनीषा रानी के बातों और उनकी बिहारी टोन को लोग खूब पसंद करते हैं। मनीषा रानीलोगों के नजर में और ज्यादा तब आई, जब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लिया और फाइनलिस्ट के रूप में गेम अंत तक बनी रहीं। बिग बॉस ओटीटी के बाद मनीषा की फैन फॉलोइंग बढ़ी साथ ही, उन्हें कई प्रोजेक्ट में काम करने का मौका भी मिला। हालही में सोनी टीवी के शो झलक दिखलाजा के में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ सबकी लाडली मनीषा को खूब पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा, फरा खान और अरशद वारसी ये तीनों ही जज मनीषा के डांस और बातों को खूब पसंद कर रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी

bihar celebrity,

पंकज त्रिपाठी ऊर्फ कालीन भैय्या के शांत, सरल और सादगी से भरे इनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं। फैंस और दर्शकों के अलावा बी टाउन के अन्य सेलेब्स पंकज त्रिपाठी के अंदाज के कायल हैं। मिर्जापुर से लेकर ओएमजी 2 तक कई वेब सीरीज और फिल्में करने के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म मैं हूं अटल आने वाली है, जिसके लिए फैंस भी इंतजार में हैं।

इसे भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी हैं बेहद खास, जल्द एक दूजे के हो जाएंगे कपल 

यह विडियो भी देखें

मनोज बाजपेयी

bihar celebrity in bollywood

फैमिली मैन से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक कई सुपरहिट फिल्में और वेब सीरीज करने वाले मनोज बाजपेयी भी बिहार से हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनकी बिहारी छाप देखने को मिलती है। साथ ही उनके अंदाज और एक्टिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा

80 के दशक के फेमस और सुपर स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को किसी तरह की पहचान की जरूरत नहीं। बी टाउन में अपने खास अंदाज और एक्टिंग के लिए मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए शाहरुख खान की फिल्म Dunki कब और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram and Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।