Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट्स विनर बनकर भी सोशल मीडिया पर हो चुके हैं ट्रोलिंग का शिकार

बिग बॉस में हर साल कुछ ना कुछ नया होता है। ऐसे में आज हम उन विनर के बारे में आपको बताएंगे जो विनर बनने के बाद भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं।  
Updated:- 2023-10-26, 15:14 IST
bigg boss winners

टीवी का लोकप्रिय शो बिग बॉस अपने  बेस्ट कंटेंट के लिए जाना जाता है। यह शो स्क्रिप्ट के जरिए नहीं चलता, बल्कि बिग बॉस के आदेश से चलता है। बिग बॉस हर साल अपने एक नए सीजन के साथ वापसी करता है। इस शो को लाखों फैंस देखते हैं। इसमें  सेलेब्स के  बीच लड़ाई- झगड़े भी होते हैं ।  हालांकि, जब तक सेलेब्स इस शो से एलिमिनेट ना हो जाएं उन्हें बिग बॉस के घर में रहना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम उन सेलेब्स के बारे में बताने वाले हैं जो विनर बनकर भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। 

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर बनी थी। वहीं, तेजस्वी के विनर बनने के बाद सोशल मीडिया यूजर का कहना था कि तेजस्वी प्रकाश नहीं, बल्कि करण कुंद्रा या प्रतीक सहजपाल को बिग बॉस 15 का विनर बनना चाहिए था। इसके  बाद, कई दिनों तक तेजस्वी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)

Bigg Boss  creative team

बिग बॉस 13 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस सीजन में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार किया  था। इनके अलावा, असीम रियाज ने भी काफी अच्छा गेम प्ले किया था। हालांकि, बिग बॉस 13 की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला के  हाथ लगी थी। इसके  बाद, कई दिनों तक दर्शकों ने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रोल किया था। दर्शकों का कहना था कि सही तरीके से वोटों की गिनती नहीं हुई है । 

इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस के घर में इन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई ने बटोरी थीं सुर्खियां

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde)

बिग बॉस 11 की ट्रॉफी अपने नाम भले शिल्पा शिंदे ने की हो, लेकिन इस शो से निकलने के बाद हिना खान को एक अलग पॉपुलैरिटी मिली थी। दर्शकों का कहना था कि हिना खान के साथ गलत हुआ है। इस सीजन में हिना खान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वह हर गेम का पार्ट बनती थी जिसके कारण सलमान ने उनकी कई बार तारीफ भी की थी। हालांकि, पूरे सीजन में शिल्पा को केवल खाना बनाते ही देखा गया था। गेम खत्म होने के बाद शिल्पा शिंदे को ट्रोल किया गया था।

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 17: शुरू हुआ नया खेल, इस बार घर के अंदर आए ये सेलेब्स, बदल गए हैं कुछ जरूरी नियम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।