'मैं मुस्लिम हूं लेकिन...' , फरहाना भट्ट ने ट्रोलर्स को सिखाया सबक, होली के दिन किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गईं तस्वीरें

फरहाना भट्ट, बिग बॉस 19 में काफी सुर्खियों में रही थीं। वो सीजन की रनरअप रही थीं और पूरे सीजन में उनके बेबाक अंदाज की जमकर तारीफ हुई थी। फरहाना शेरनी की तरफ बिग बॉस हाउस में दहाड़ती हुई नजर आई थीं और हर मुद्दे पर स्टैंड लेती थीं। इसकी वजह से बिग बॉस 19 के दौरान उनकी पॉपुलैरिटी जमकर बढ़ गई थी। इसका अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले फरहाना के इंस्टाग्राम पर 48 हजार फॉलोअर्स थे और सीजन फिनाले तक उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे।
फरहाना भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया था। उन्होंने न केवल उन्हें मसीहा बताया था, बल्कि ये भी कहा था कि इस खबर को सुनने के बाद वो सो नहीं पाई हैं। इसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हुई थी, लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसके चलते फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि होली के मौके पर फरहाना ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।
फरहाना भट्ट ने इस तरह सेलिब्रेट की होली
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट ने इस बार ओल्ड एज होम में होली सेलिब्रट की। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें वो बुजुर्गों को रंग लगाती और उनका आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। ये फोटोज बहुत ही प्यारी हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज मैंने अपनी होली सबसे प्यारे लोगों के साथ मनाने का फैसला लिया और सच बताऊं मैंने जितना प्यार दिया, उससे कहीं ज्यादा प्यार मुझे मिला। ये जो मुस्कुराहटें मैंने आज देखीं, यही मेरा असली होली सेलिब्रेशन था। कुछ पलों को फिल्टर की जरूरत नहीं होती है। वो हमेशा आपके दिलों में रहते हैं।" इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को मिठाई भी खिलाई। फरहाना भट्ट की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और मान रहे हैं कि फरहाना ने इनके जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। बता दें कि फरहाना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो मुस्लिम हैं, लेकिन वो हर धर्म का सम्मान करती हैं।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 हारने के बाद भी खुली फरहाना भट्ट की किस्मत, मिला धमाकेदार ऑफर; हाथ मलते रह गए गौरव खन्ना
हिना खान के पति रॉकी ने लगाई थी फरहाना की क्लास

फरहाना भट्ट ने कुछ दिन पहले जब एक इंटरव्यू के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया था, तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने इस पोस्ट में फरहाना का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन सीधे शब्दों में उनके लिए अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने लिखा था, "मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसके लिए शोक मना रहे हैं, जब तक आप इसे निजी तौर पर करें, लेकिन अब आप इसे पब्लिकली कर रहे हैं, तो याद रखिए कि आपकी हरकतों को क्रिटिसाइज करने के लिए लोग मौजूद हैं। मैं इन दुख जताने वालों को कभी किसी इंडियन के लिए इतना प्यार जताते या आंसू बहाते नहीं देखा, न ही सोल्जर्स के लिए, न ही किसी अटैक के विक्टिम्स के लिए और न ही पुलिस या सरकार के लिए। यहां तक कि ग्रेट एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं...जो लोग आपकी रक्षा करते हैं, आप उनकी पीठ में छुरा घोंपते हैं और उन विदेशियों के लिए दुख मनाते हैं, जो आपके देश के ही खिलाफ हैं। लॉयल्टी सब कुछ है और लॉयल्टी सब कुछ साफ-साफ दिखा भी देती है।"
बिग बॉस 19 खत्म हुए लंबा वक्त हो चुका है, लेकिन फरहाना भट्ट शो की उन चुनिंदा कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, जो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।