आशा भोसले की पोती का मोहम्मद सिराज से क्या है रिश्ता? क्रिकेटर को गले लगाकर फूट-फूटकर रोईं जनाई भोसले, वायरल हुआ वीडियो

लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने परसों इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाने गायकी की दुनिया में एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जो अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी। उनके जाने से न केवल उनके परिवारवालों, बल्कि सेलिब्रिटीज और उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा है। कल उनके अंतिम दर्शन में कई आमिर खान, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर, तब्बू, अनु मलिक और शान समेत कई सेलेब्स नजर आए। इस दौरान उनकी पोती जनाई भोसले काफी भावुक नजर आईं। तब्बू और रणवीर सिंह उन्हें सांत्वना देते दिखे। इस दौरान मोहम्मद सिराज आईपीएल छोड़कर आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे और जनाई भोसले को गले लगाते नजर आए। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जनाई भोसले, सिराज के गले लगकर फूट-फूटकर रोती दिखीं। इसके बाद से फैंस जानना चाहते हैं कि सिराज और जनाई का क्या रिश्ता है, चलिए आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।
जनाई भोसले और मोहम्मद सिराज का क्या रिश्ता है?
View this post on Instagram
आशा भोसले के अंतिम दर्शन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जनाई भोसले और मोहम्मद सिराज गले लगकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जनाई भोसले और सिराज के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। सिराज के साथ दिग्गज कलाकार आशा भोसले की पोती और सिंगर जनाई भोसले को पहले भी कई बार देखा गया था। एक वक्त पर इनकी डेटिंग की खबरें भी आई थीं। हालांकि, जनाई ने काफी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज को अपना भाई बताया था। जनाई ने रक्षाबंधन पर सिराज को राखी भी बांधी थी, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। सिराज के बारे में एक इंटरव्यू में जनाई ने कहा था कि उन्हें भरोसा है कि अगर किसी मुश्किल में वो एक फोन करेंगी, तो सिराज तुरंत आ जाएंगे और वाकई इस मुश्किल घड़ी में सिराज उनके साथ खड़े नजर आए।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, इन गानों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा
क्या करती हैं जनाई भोसले?
View this post on Instagram
जनाई भोसले एक सिंगर, डांसर और एक्टर हैं। जनाई फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो आशा भोसले के काफी करीब थीं और अक्सर उनके साथ फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती थीं। जनाई भोसले आनंद और अनुजा भोसले की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें- आशा भोसले के पहले पति कौन थे? 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी लेकिन फिर...
आशा भोसले का जाना बेशक गायिकी के एक युग का अंत है। वो बेशक आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन वो अपने पीछे गायिकी की एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जो हमेशा सेलिब्रेट की जाएगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।