साल 2023 कुछ लोगों के लिए काफी खास रहा हैं। बीते साल कई सेलेब्स ने खुद के लिए घर खरीदा तो कुछ सेलेब्स ने खुद के लिए लग्जरी कार खरीदी हैं। खैर हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में उन सेलेब्स का नाम शामिल है जिनकी उम्र काफी कम हैं। कुछ ने तो केवल सोशल मीडिया के माध्यम से ही करोड़ों रुपये की कमाई की हैं।
लॉक अप' से चर्चा बटोरने वालीं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर है। 22 वर्षीय अंजलि अरोड़ा ने साल 2023 में खुद के लिए घर खरीद लिया है। अंजलि ने अब दिल्ली में अपना घर खरीदा है। अंजली लाखों की कमाई म्यूजिक वीडियो के जरिए और अपने सोशल मीडिया के जरिए करती हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस फेम मनीषा रानी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस के बाद से ही उन्हें काफी ज्यादा काम मिल रहा है। ऐसे में वह अब खुद के लिए अपनी पहली लग्जरी कार खरीद लिया है। मनीषा ने मर्सिडीज खरीदी है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म और एडवर्टाइजमेंट के जरिए लाखों की कमाई करती हैं। साल 2023 में धनतेरस के समय अनन्या ने खुद के लिए घर खरीदा था। उन्होंने अपने घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि अनन्या पांडे महज 25 साल की है।
इसे भी पढ़ेंः अनन्या पांडे के इन ट्रेडिशनल लुक्स से आप भी हो सकती हैं इंस्पायर
अशनूर कौर ने महज 19 साल छोटी उम्र में खुद के लिए घर खरीद लिया है। उन्होंने अपने अंडर कंस्ट्रक्शन घर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी साक्षा की थी। अशनूर सोशल मीडिया के जरिए काफी अच्छी कमाई करती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ेंः बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं अनन्या पांडे, देखें कुछ खास तस्वीरें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।