90s के मशहूर इस एक्टर के साथ तृप्ति डिमरी ने की थी पहली फिल्म, जानें अब तक कितनी फिल्मों में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

Triptii Dimri Movies: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल रिलीज होने के बाद लंबे समय तक चर्चा में बनी हुई थी। इस फिल्म की चर्चा के साथ ही मुख्य भूमिका में नजर आई तृप्ति डिमरी ने पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके बाद मानों एक्ट्रेस के सितारे आसमान छू रहे हैं। एनिमल के बाद वह लगातार एक के बाद एक फिल्म जैसे 'बैड न्यूज', 'भूल-भुलैया-3' में नजर आ रही हैं। बता दें तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से की थी। चलिए जानते हैं कि अब तक एक्ट्रेस किन-किन में नजर आ चुकी हैं साथ कौन सी फ्लॉप और कौन सी हिट साबित हुईं।
तृप्ति डिमरी ने कब किया था अपने करियर की शुरुआत
23 फरवरी 1994 को जन्मीं तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में सनी देओल और बॉबी देओल और तलपडे जैसे कलाकार नजर आए थे, जिसमें एक्ट्रेस तलपड़े की प्रेमिका के रूप में दिखाया गया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो गई थी। साल 2018 में एक्ट्रेस ने सुपरहिट टीवी सीरियल 'नागिन' में भूमिका निभाई थी।
इसे भी पढ़ें- Despatch से Bandish Bandits 2 तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये नई सीरीज और मूवी
'लैला मजनू'
साल 2018 में रिलीज हुई निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'लैला मजनू' में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के रिलीज होने के 2 साल बाद तृप्ति ने म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'कला' में कास्ट किया गया, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
'एनिमल'
View this post on Instagram
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, समर्थ कैमलिया और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी की फैंस फॉलोइंग तेजी से बढ़ी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छी खासी कमाई की।
'भूल भुलैया 3'
View this post on Instagram
साल 2024 को रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसे अनीस बज्मी ने द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी नजर आए हैं। यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें- एक वक्त की रोटी खाता था ये एक्टर, 13 साल की उम्र में ही करने लगा नौकरी, कर चुका है कई सुपरहिट फिल्मों में काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-IMDB, Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।