'मौत के बाद ठेले पर...', पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बनी थीं यह एक्ट्रेस; पति ने बनाया था सी-ग्रेड फिल्में करने का दबाव
-1780985697468.webp)
एक लड़की जो मुंबई की चकाचौंध में आई...पहली ही फिल्म में राजकुमार, सुनील दत्त और मुमताज लीड जैसे स्टार्स के साथ नजर आई...करियर में खूब ऊंची उड़ान भरी..आलीशान बंगला खरीदा..महंगी गाड़ियां खरीदीं लेकिन फिर गुमनामी में डूब गईं। कहा जाता है कि आखिरी यात्रा में वो एक ठेले पर शमशान पहुंची थीं। यह कहानी है बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस की, जिसे शोहरत मिली, पैसा मिला, लेकिन फिर जिंदगी ने सब कुछ छीन लिया। इन्हें इनके परिवार ने जायदाद से बेदखल कर दिया था, पति के दखल और बदतमीजी ने करियर बर्बाद कर दिया और फिर जिसे प्यार किया, उसने भी धोखा दे दिया। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस विमी की, जिनकी कहानी काफी दर्दनाक और हैरान करने वाली है।
विमी को ऐसे मिली थी पहली फिल्म
विमी का जन्म 1943 में एक रईस परिवार में हुआ था। उनकी शादी भी एक अमीर परिवार में हुई थी। उनके पति एक बड़ बिजनेसमैन थे और एक पार्टी में विमी उनके साथ गईं, वहीं म्यूजिक डायरेक्टर रवि ने उनसे फिल्मों में काम करने की बात कही। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं दो बच्चों की मां हूं, मुझे भला फिल्मों में काम कौन देगा?" हालांकि, रवि के कहने पर विमी के पति उन्हें मुंबई लेकर गए और उनकी मुलाकात बी.आर. चोपड़ा से करवाई।

विमी के पति उन्हें घरवालों से लड़कर मुंबई ले गए थे और विमी के एक्ट्रेस बनने की वजह से उनके परिवार से उन्हें जायदाद से बेदखल कर दिया था। बी.आर. चोपड़ा उस समय हमराज फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने विमी को फिल्म में मीना का रोल दिया। इस फिल्म में सुनील दत्त, राजकुमार और मुमताज जैसे बड़े सितारे थे।
विमी को पहली फिल्म से मिली थी शोहरत
यह फिल्म साल 1967 में रिलीज हुई थी और जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद विमी चर्चा में आ गईं और कई प्रोड्यूसर्स की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई। कहा जाता है कि उनके पति उनके पैसों का हिसाब रखते थे और उनके हर फैसले में दखल देते और इस वजह से धीरे-धीरे उनका करियर डूबने लगा था। धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं और वो कर्जे में डूबने लगीं।
पति करने लगा था मारपीट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पति के रवैये और फिल्में फ्लॉप होने के चलते विमी को फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं और जब पैसे की कमी हुई, महंगा घर और लाइफस्टाइल छूटा, तो उनके पति शराब में डूब गए और उनके साथ मारपीट करते थे। यहां तक कि ये भी कहा गया कि उन्होंने विमी पर बी और सी-ग्रेड फिल्में करना का भी दबाव बनाया था।
यह भी पढ़ें- 'महीनों तक सोती नहीं थी...',ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर की लग गई थी पीने की लत; ऐसी निकली थी दर्द से बाहर
आखिरी वक्त में अकेली रह गई थीं विमी
कहा जाता है कि विमी पति से तलाक लेना चाहती थीं, लेकिन वो भी नहीं हो पाया। इसके बाद वो एक प्रोड्यूसर के साथ रहने लगीं और उनसे प्यार करने लगीं, लेकिन उसने उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया। 22 अगस्त 1977 को विमी की मौत हो गई। आखिरी वक्त में वो एकदम अकेली थीं और जब अस्पताल ने उनकी मौत के बाद जॉली को कॉल करके बुलाया और डेडबॉडी ले जाने को कहा, तो उनकी बॉडी ठेले पर ले जाई गई थी।
एक्ट्रेस विमी की कहानी फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे का काला सच दिखाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।