इन एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है अभिषेक बच्चन का नाम

ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक बच्चन का नाम इंडस्ट्री में इस मशहूर अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है।   
Updated:- 2024-05-14, 19:15 IST
abhishek bachchan love life

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय संग शादी रचा ली थी। कपल अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। अब कपल की एक बेटी भी है। शादी से पहले ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान के साथ था। यह बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि शादी से पहले अभिषेक बच्चन का नाम किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शादी से पहले अभिषेक बच्चन का नाम किन अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। 

इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन का नाम एक जमाने में कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को एक्टर ने डेट किया है। हालांकि क्या आप जानते हैं एक जमाने में एक्टर मॉडल और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा के प्यार में पागल थे। एक्टर के कई बार दीपानिता शर्मा के साथ देखा गया था। 

इस अभिनेत्री से करते थे अभिषेक बच्चन प्यार 

Dipannita Sharma cc

एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा असंभव, कोई आप सा जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिषेक बच्चन और दीपानिता शर्मा की पहली मुलाकात अभिषेक की करीबी दोस्त के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात के बाद कपल की दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अभिषेक बच्चन और दीपानिता शर्मा ने लंबे समय तक एक-दूसरे का साथ निभाया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात ऐश्वर्या राय से हुई। फिर अभिषेक ने दीपानिता को धीरें- धीरें इग्नोर करना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें : आराध्या और अभिषेक बच्चन के प्यार से सजी है ऐश्वर्या राय की दुनिया

रानी मुखर्जी संग था खास रिश्ता

एक जमाने में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी एक- दूजे के करीब आए थे। किन्हीं कारणों के कारण करिश्मा कपूर की तरह ही रानी मुखर्जी का भी रिश्ता अभिषेक बच्चन संग लंबे समय तक नहीं चला। बात में कपल ने अलग होने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे ये 7 बातें नहीं जानती होंगी आप!

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।