68 की उम्र में भी अकेली है यह एक्ट्रेस, कभी बोल्ड अदाओं से मचा देती थीं तबाही, दर्दभरी है प्यार की दास्तां

Actress Asha Sachdev Story: अपने हुस्न और अदाकारी से लाखों दिलों का धड़काने वाली आशा सचदेव ने 70-80 के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं से खूब लाइमलाइट बटोरीं। एक्ट्रेस कातिलाना अदाओं से दर्शकों के दिलों पर छाई हुई थीं। आशा की खासियत थी कि वह अपने आप को हर किरदार में बेहतरीन तरीके से ढाल लेती थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा सचदेव का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। ऐसे नसीबा सुल्तान आशा आगे चलकर आशा सचदेव बन गईं। एक्ट्रेस के पिता आशिक हुसैन वारसी एक कवि और गीतकार थे। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने बोल्ड अदाओं से तहलका मचा दिया था। इस हुस्न मल्लिका की प्रेम कहानी बहुत ही दर्द भरी रही। आइए जानें, आशा सचदेव की दर्द भरी प्रेम कहानी के बारे में। जानिए, आखिर क्यों आशा सचदेव आज भी कुंवारी हैं?
यह भी देखें- Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले के बारे में 5 रोचक बातें
फिल्म से ताल्लुक रखता है पूरा परिवार

आशा सचदेव का पूरा ही परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है। इसके बाद, भी एक्ट्रेस गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गईं। 70-80 में उन्होंने खूब नाम कमाया। आशा हमेशा से अपनी मां की ही तरह एक्टिंग की दुनिया में जाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। आगे चलकर आशा एक्टिंग में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आईं। उस वक्त सभी फेमस डायरेक्टर उन्हें कास्ट करना चाहते थे। एक्ट्रेस ने 'बिंदिया और बंदूक', 'डबल क्रॉस', 'कशमकश', 'हाथी के दांत' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।
फिल्मी कहानी से कम नहीं लवस्टोरी

आशा सचदेव ने अपने करियर में खूब नाम कमाया। आशा की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी। आशा उस दौर में किसन लाल से दिल लगा बैठी थीं, जो पेशे से एक वकील हुआ करते थे। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की बात शादी तक आ गई। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। हालांकि, शादी से कुछ दिन पहले ही किसन लाल का एक कार एक्सीडेंट हुआ। उस हादसे में उनकी मौत हो गई।
ताउम्र नहीं की शादी

किसन लाल की मौत के बाद एक्ट्रेस आशा सचदेव ने किसी से भी शादी नहीं थी। आज भी एक्ट्रेस 68 की उम्र में भी अकेली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने काम से अपनी एक अलग छाप छोड़ी। उन्हें फिल्म प्रियतमा के लिए 1977 में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
यह भी देखें- आशा ताई को प्रेग्नेंसी टाइम में भी क्यों छोड़ना पड़ गया था अपने पति का घर?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:@Asha Sachdev/Facebook
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।