Nupur Sanon-Stebin Wedding: समंदर के बीच घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, करोड़पति सिंगर की दुल्हन बनेंगी नूपुर सेनन; जानें कपल से जुड़ी दिलचस्प बाते

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नुपूर और स्टेबिन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते थे और कुछ दिन पहले प्रपोजल की खूबसूरत फोटोज पोस्ट करके कपल ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। खबरों की मानें तो इसी वीकेंड पर नूपुर और स्टेबिन की शादी होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि इनकी शादी से जुड़ी क्या अपडेट्स सामने आ रही हैं और कपल से जुड़ी कुछ खास बातें।
12 जनवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं नूपुर और स्टेबिन
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नूपुर और स्टेबिन 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि कपल की शादी उदयपुर में होगी। शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन और कपल के परिवार को एयरपोर्ट पर पोज करते हुए देखा गया। खबरों के अनुसार, इनकी शादी की रस्में कल यानी 9 जनवरी से शुरू होंगी और सभी रस्मों के बाद 11 जनवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। इसके बाद 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन भी दिया जाएगा। बता दें कि कपल या उनके परिवार की तरफ से अभी शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।
नूपुर-स्टेबिन के रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें हुई थीं वायरल
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले नूपुर और स्टेबिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटोज पोस्ट करके अपनी सगाई कंफर्म की थी। इन तस्वीरों में समंदर के बीचों-बीच एक यॉट पर घुटने पर बैठकर स्टेबिन ने नूपुर को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन फोटोज में नूपुर अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।
नूपुर और स्टेबिन से जुड़ी दिलचस्प बातें
नूपुर और स्टेबिन के रिश्ते की खबरें 2023 से ही आ रही हैं, लेकिन कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। नूपुर कई म्यूजिक एल्बम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं स्टेबिन एक बेहतरीन सिंगर हैं और कई रोमांटिक गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon BF: जानिए कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया, धोनी से है खास रिश्ता
फैंस को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Nupur Sanon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।