Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

अमेरिका का F-1 वीजा मिलना क्यों मुश्किल हुआ? विदेश जाने से पहले जरूर पढ़ें

US वीजा के लिए सबसे पहले यह जानना होगा कि आपको कौन सा वीजा अप्लाई करना है? आप पढ़ाई करने के लिए जा रहे हैं, तो आपको F-1 वीजा अप्लाई करना होगा।
Updated:- 2026-07-16, 20:15 IST
why getting a us f 1 visa has become harder important things students planning to study abroad should know

Student Visa पाने के लिए अकाउंट में केवल लाखों रुपये होना काफी नहीं है, क्योंकि अब पैसे होने के बाद भी अमेरिका, स्टूडेंट वीजा कैंसिल कर रहा है। भारत से हर साल लाखों नागरिक स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन US ने जबसे वीजा के नियमों में सख्ती की है, तब से लाखों बच्चों को वीजा मिलने में परेशानी हो रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि DHS और यूएससीआईएस (संयुक्त राज्य अमेरिका की इमिग्रेशन प्रणाली) ने साल 2026 में F-1 छात्र वीजा नियमों में सख्त बदलाव किए हैं। इन नए नियमों की वजह से इस साल कई स्टूडेंट्स को वीजा रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वीजा पाने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ और भी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम वीजा कैसिंल होने के सबसे जरूरी कारण बताएंगे, जिससे आप समझ पाएंगे कि आखिर लोन लेने के अलावा और किन कारण की वजह से वीजा कैंसिल हो सकता है। इसके साथ ही F-1 स्टूडेंट वीजा क्या है, इसके बारे में भी जान पाएंगे।

F-1 वीजा क्या है?

पढ़ाई करने के लिए US जा रहे बच्चों को F-1 वीजा मिलने के बाद ही वहां जाने का मौका मिलता है। H-1B नौकरी के लिए आ रहे नागरिकों को मिलता है। क्योंकि, आप पढ़ाई के लिए US जाना चाहती हैं, तो आपको F-1 वीजा से ही एंट्री मिलेगी। इसे आप एक तरह से पास की तरह समझ सकते हैं, जो जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने छात्रों के लिए जरूरी किया है।

इसे भी पढ़ें- डिस्काउंट का लालच कर रहा है जेब खाली? Need vs Want फॉर्मूला से करें सेविंग

F-1 वीजा मिलना मुश्किल क्यों हो गया है?

F-1 वीजा अप्लाई करने से सबसे पहले यूनिर्वसिटी का अप्रूवल लेना जरूरी होता है। आपको अमेरिका की किसी यूनिर्वसिटी में पढा़ई करनी है, तो आप कौन सा कोर्स चूस कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी वीजा अप्लाई करते समय दी जाती है। ऐसे में यूनिवर्सिटी भी एडमिशन देने से पहले आपका रिजल्ट और बैकग्राउंड चेक करती है। ऐसे में यूनिवर्सिटी द्वारा पूछे जाने वाले सवाल का सही उत्तर देते हैं, तो ही आपको यूनिवर्सिटी की तरफ से अप्रूवल मिल पाता है।

F 1 student visa USA

अकाउंल बैलेंस और बैकग्रांउड चेक

यूनिर्वसिटी के अप्रूवल के बाद वीजा अधिकारी आपका बैकग्राउंड चेक करते हैं। आपके अकाउंट में कितना पैसा है। आपका सोशल मीडिया अकाउंट कैसा है, आप कोई हिसंक पोस्ट तो नहीं करते। आपकी सभी निजी जानकारी को चेक किया जाता है, जिसमें कमाई के असली सोर्स के बारे में भी पता किया जाता है। ऐसे में इनमें से किसी भी सवाल का जवाब अगर आप गलत देते हैं या अधिकारियों पर शक होता है, तो वीजा कैंसिल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- कॉलेज के आखिरी साल स्टूडेंट्स को जरूर करने चाहिए ये काम, करियर रहता है सिक्योर

इरादे कच्चे

कई केस में वीजा अधिकारी को यह लगता है कि सामने वाला व्यक्ति पढ़ने के इरादे से नहीं बल्कि कमाई और अमेरिका में बसने के इरादे से आ रहा है। ऐसे हालात में भी वह वीजा कैंसिल कर देते हैं। इसके साथ ही साल 2026 में f1- वीजा में किए गए बदलाव के अनुसार अब आपको सीमित समय के लिए ही F1 वीजा मिलता है। अगर कोर्स 3 साल का या 4 साल का है, तो इसके बाद आप वहां नहीं रुक सकते। साथ ही पढ़ाई पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स को नौकरी ढूंढने के लिए पहले जो समय दिया जाता था, अब उसमें भी बदलाव कर दिया गया है। 60 दिन की बजाय अब केवल 30 दिन में अगर आपको नौकरी मिलती है, तो आप वहां रह सकते हैं, वरना आपको देश छोड़ना होगा।

US student visa rejection reasons

इन सभी डॉक्यूमेंट्स के पूरे होने के बाद आप वीजा अप्लाई करने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यहां से आपका असली EXAM शुरू होता है। क्योंकि इसके बाद आपको वीजा अप्रवूल के लिए टेस्ट देना होता है। इसमें वीजा Consulate आपके डॉक्यूमेंट्स चेक करते हैं। अगर उन्हें किसी भी डॉक्यूमेंट्स में कोई भी दिक्कत होती है, तो वह आपका वीजा कैंसिल कर देते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।