30 के बाद बदलना चाहती हैं जॉब फील्ड? ये 5 करियर स्किल्स खोलेंगी सफलता के नए दरवाजे

30 की उम्र में करियर की नई शुरुआत करना कोई रिस्क नहीं है, बल्कि एक बेहद समझदारी भरा कदम हो सकता है। इस उम्र तक आपके पास प्रोफेशनल लाइफ का अच्छा-खासा एक्सपीरियंस होता है, साथ ही नए स्किल्स सीखने के लिए जरूरी एनर्जी और टाइम भी। आज के दौर में बढ़ती टेक्नोलॉजी और डिजिटल बदलावों ने करियर स्विच करने के रास्ते बेहद आसान कर दिए हैं।
यदि आप भी अपनी मौजूदा नौकरी से खुश नहीं हैं और नई फील्ड में कदम रखना चाहती हैं, तो सही प्लानिंग और स्किल्स की मदद से यह बदलाव बेहद आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद किन हाई-पेइंग करियर ऑप्शंस को चुना जा सकता है और इस बदलाव को सफल कैसे बनाया जाए। इसके लिए हमने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा की कम्युनिकेशन और कंटेंट मैनेजर रिन्नी माहेश्वरी से भी बात की है। जानते हैं आगे...

30 के बाद सबसे ज्यादा सैलरी वाले करियर ऑप्शंस
अगर आप 30 के बाद अच्छे करियर ऑप्शंस की तलाश में हैं तो नीचे आपको एक टेबल दी जा रही है, जिसमें 5 बेहतरीन ऑप्शंस के बारे में बताया जा रहा है-
| करियर रोल | जरूरी स्किल्स | क्यों है यह बेहतरीन विकल्प? |
| डेटा एनालिस्ट | Python | डेटा की बढ़ती मांग के कारण इसमें बिना पुराने आईटी बैकग्राउंड के भी एंट्री संभव है। |
| साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट | CISSP | डिजिटल सुरक्षा की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है और इसमें पैकेज भी काफी अच्छा मिलता है। |
| बिजनेस एनालिस्ट | प्रॉब्लम सॉल्विंग | आपका पिछला वर्क एक्सपीरियंस और सोच क्लाइंट्स से तालमेल बिठाने में बहुत काम आती है। |
| क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर | ऑपरेटिंग सिस्टम | कम समय के टेक्निकल कोर्स करके इस हाई-पेइंग डोमेन में आसानी से एंट्री पाई जा सकती है। |
| प्रोजेक्ट मैनेजर | टाइम मैनेजमेंट | आपके 20s का वर्क एक्सपीरियंस और मैनेजमेंट स्किल्स इस रोल के लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। |
30 की उम्र में करियर बदलने के 5 बड़े फायदे
30 की उम्र के बाद करियर बदलने के कई बड़े फायदे हैं, जो निम्न प्रकार हैं-
- आपके पास अभी भी काम करने के लिए 25-30 साल का लंबा समय बाकी है।
- आपके पास एक दशक का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस होता है, जो फ्रेशर्स के मुकाबले आपको सक्सेस दिला सकता है।
- उम्र के इस पड़ाव पर आप केवल भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि सोच-समझकर फैसले लेती हैं।
- 20 की उम्र की तुलना में इस समय आप पैसों की बचत और बजट को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं।
- आप नई चीजें सीखने के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार और फ्लैक्सिबल रहती हैं।
यह भी पढ़ें- हार से निराश न हों, इन टिप्स से दूर होगी निराशा और लौटेगी जीत की उम्मीद
किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है?
30 के बाद स्विच करने के रास्ते की चुनौतियां और उनसे निपटने के तरीके यहां बताए जा रहे हैं-
- नौकरी छोड़ते ही पैसे की तंगी से बचने के लिए 3-6 महीने का इमरजेंसी फंड तैयार रखें।
- याद रखें कि आप शून्य से शुरुआत नहीं कर रही हैं, बल्कि अपने पुराने अनुभव के साथ आगे बढ़ रही हैं।
- ऑनलाइन और फ्लैक्सिबल वीकेंड कोर्सेज का सहारा लें ताकि मौजूदा काम प्रभावित न हो।

करियर स्विच करते समय इन 3 गलतियों से बचें
कुछ महिलाएं दूसरों को देखकर या जल्दी-जल्दी में नौकरी छोड़ देती हैं, ऐसे में कुछ अन्य गलतियां भी हैं जिन्हें करने से बचें-
- बिना किसी ठोस प्लान और तैयारी के मौजूदा जॉब से इस्तीफा न दें।
- आपकी टीम मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स हर नई फील्ड में काम आती हैं। ऐसे में इन्हें अपडेट करना न भूलें।
- करियर मेंटर, लिंक्डइन नेटवर्क और ट्रेनिंग एक्सपर्ट्स की बिना सलाह के इतना बड़ा फैसला न लें।
30 के बाद जॉब फील्ड बदलना सफलता की ओर आपका एक बड़ा कदम बन सकता है। सही ऑनलाइन कोर्सेज, स्मार्ट नेटवर्क और थोड़े से धैर्य के साथ आप अपने मनपसंद करियर में शानदार वापसी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कम्फर्ट जोन में रहकर भी मिल सकती है सफलता, बस जानें काम करने का सही तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
- क्या करियर स्विच करने के लिए मौजूदा नौकरी छोड़ना जरूरी है?
- नहीं, बिना जॉब छोड़े ऑनलाइन और वीकेंड फ्लैक्सिबल कोर्सेज की मदद से नई स्किल्स सीखकर और तैयारी पूरी करके ही नई फील्ड में कदम रखना चाहिए।
- 30 के बाद नई फील्ड में पिछला वर्क एक्सपीरियंस कैसे काम आता है?
- आपकी पुरानी टीम मैनेजमेंट, प्रॉब्लम सॉल्विंग और कम्युनिकेशन स्किल्स हर नई इंडस्ट्री में काम आती हैं, जिससे आपको फ्रेशर्स के मुकाबले बढ़त मिलती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।