UP Board Exam 2026: टाइम-टेबल के साथ बोर्ड ने जारी किए सख्त निर्देश, परीक्षा से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस

यूपी बोर्ड 2027 की परीक्षा की डेट शीट कल यानी 12 अक्टूबर, 2026 को जारी हो गई है। अगर आप आने वाले साल यानी 2027 में इस एग्जाम में शामिल होने वाली हैं, तो इसके लिए बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के बारे में जानना जरूरी है।
Updated:- 2026-10-13, 15:47 IST
UPMSP 2027 examination rules and dates

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का टाइम-टेबल और परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं में इस बार न केवल परीक्षा की अवधि बल्कि छात्रों को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और तनाव से बचाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली हैं, तो यूपएमएसपी (UPMSP) द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के बारे में जानना जरूरी है।

UP Board 2027 की परीक्षाएं कब से होंगी?

UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। हालांकि, इस बार कोशिश यह है कि पूरे परीक्षा कार्यक्रम को 20 दिनों के भीतर कराया जाए। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे।

image - 2026-10-13T153358.811

  • प्रथम पाली (सुबह)- 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • द्वितीय पाली (दोपहर)- 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

कक्षा 10 का टाइम टेबल सब्जेक्ट के अनुसार

अगर आप 10वीं की परीक्षा में बैठने वाली हैं, तो नीचे दी गई टेबल में एग्जाम की तारीख चेक करें। साथ, ही इसमें अपने सब्जेक्ट की एग्जाम डेट को नोट कर लें।

 

परीक्षा तिथि एवं दिन विषय (प्रथम पाली - सुबह 8:30 से 11:45) विषय (द्वितीय पाली - दोपहर 2:00 से 5:15)
5 फरवरी 2027 (शुक्रवार) हिन्दी, प्रारंभिक हिन्दी -
8 फरवरी 2027 (सोमवार) सामाजिक विज्ञान -
10 फरवरी 2027 (बुधवार) अंग्रेजी -
12 फरवरी 2027 (शुक्रवार) गृह विज्ञान (बालिकाओं के लिए / अन्य योग्य) -
13 फरवरी 2027 (शनिवार) गणित -
15 फरवरी 2027 (सोमवार) संस्कृत -
17 फरवरी 2027 (बुधवार) विज्ञान संगीत वादन
18 फरवरी 2027 (गुरुवार) कंप्यूटर सिलाई (Sewing)
19 फरवरी 2027 (शुक्रवार) वाणिज्य (Commerce) -
20 फरवरी 2027 (शनिवार) उर्दू -
22 फरवरी 2027 (सोमवार) मानव कला / चित्रकला -
24 फरवरी 2027 (बुधवार) कृषि (Agriculture) -

कक्षा 12 की विषयवार डेटशीट

वे स्टूडेंट्स जो यूपी बोर्ड 2027 में इंटरमीडियट की परीक्षा देने जा रहे हैं, वह अपने विषय के अनुसार जारी की गई तारीख को नोट कर लें। इसके अलावा अगर आप इसका पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे लेख में इसके बारे में जान सकते हैं।

परीक्षा तिथि एवं दिन विषय (प्रथम पाली - सुबह 8:30 से 11:45) विषय (द्वितीय पाली - दोपहर 2:00 से 5:15)
5 फरवरी 2027 (शुक्रवार) - हिन्दी, सामान्य हिन्दी
8 फरवरी 2027 (सोमवार) व्यावसायिक विषय (Vocational Trade) अंग्रेजी
9 फरवरी 2027 (मंगलवार) कृषि शस्य विज्ञान आदि नागरिक शास्त्र (Civics)
10 फरवरी 2027 (बुधवार) व्यावसायिक विषय इतिहास (History)
12-फरवरी 2027 (शुक्रवार) व्यावसायिक विषय जीव विज्ञान, गणित
13 फरवरी 2027 (शनिवार) कृषि अर्थशास्त्र आदि अर्थशास्त्र (Economics)
15 फरवरी 2027 (सोमवार) संगीत (गायन/वादन), नृत्य कला रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
16 फरवरी 2027 (मंगलवार) कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान भूगोल (Geography)
17 फरवरी 2027 (बुधवार) व्यावसायिक विषय भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
18 फरवरी 2027 (गुरुवार) कृषि अभियंत्रण / पशुपालन चित्रकला (आलेखियन/प्राविधिक), पेंटिंग
20 फरवरी 2027 (शनिवार) उर्दू, गुजराती, बंगाली आदि क्षेत्रीय भाषाएं मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
22 फरवरी 2027 (सोमवार) कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी बिजनेस स्टडीज (वाणिज्य वर्ग), गृह विज्ञान
23 फरवरी 2027 (मंगलवार) एकाउंटेंसी (वाणिज्य वर्ग), एनसीसी पाली, अरबी, फारसी
24 फरवरी 2027 (बुधवार) कंप्यूटर संस्कृत

इसे भी पढ़ें- पेपर देकर लौटे बच्चे से भूलकर भी न पूछें ऐसे सवाल, बढ़ सकता है मानसिक तनाव

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम

अनुचित साधनों और नकल रोकने के लिए बोर्ड ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक कड़ा किया है। सभी केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर वाले CCTV कैमरे, बायोमेट्रिक उपस्थिति और वेबकास्टिंग अनिवार्य की गई है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ सीधी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

images (42)

यूपी बोर्ड ने परीक्षा को लेकर क्या निर्देश जारी किए हैं?

परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने कुछ बेसिक और सख्त नियम तय किए हैं, जो इस प्रकार हैं।

UP-Board-Result

  • उत्तर पुस्तिका बांटने और शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। छात्रों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड और स्कूल का पहचान पत्र साथ लाना न भूलें, बिना इसके प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UP Board Exam 2027 का टाइमटेबल कहां चेक करें?

आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन से अपनी कक्षा के अनुसार विषयवार टाइम-टेबल देख सकती हैं। साथ ही PDF प्रारूप में आसानी से डाउनलोड कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी पढ़ा हुआ याद नहीं रहता? एग्‍जाम में टॉप करने के लिए अपनाएं ये 5 स्टडी ट्रिक्स

लेख में दी गई जानकारी को अगर आप ध्यान में रखती हैं, तो परीक्षा के दौरान आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-magnific (all image), Official Website Screenshot

 

FAQ
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कब पहुंचना अनिवार्य है?
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा हॉल में कौन-से पहचान दस्तावेज ले जाना जरूरी है?
परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।
परीक्षा हॉल में किस रंग के पेन का उपयोग किया जा सकता है?
केवल काले और नीले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करने के सख्त निर्देश हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।