उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UPESSC Assistant Professor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीईएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर, 2026 है। आज के इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
आधिकारिक नोटिफिकेशन में विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों की घोषणा की गई है। इसमें को-एजुकेशनल कॉलेजों में 1,564 पद और महिला कॉलेजों में 372 पद शामिल हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह नीचे दी गई तारीख का ध्यान रखें।

- अधिसूचना जारी होने की तारीख- 8 सितंबर, 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 7 अक्टूबर, 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 7 अक्टूबर, 2026
- फॉर्म करेक्शन की अंतिम तारीख- 11 अक्टूबर, 2026
- लिखित परीक्षा होने की तारीख- 19 व 20 नवंबर, 2026
उत्तर प्रदेश में सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्यता
UP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विषय के लिए तय शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। योग्यता की शर्तें विषय और उम्मीदवार के क्वालिफाई करने के तरीके के आधार पर थोड़ी अलग-अलग हो सकती हैं। ज्यादातर विषयों के लिए, उम्मीदवारों के पास कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और साथ ही NET/SLET/SET क्वालिफिकेशन या PhD के आधार पर छूट होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- SSC CHSL में महिलाओं के लिए हजारों कमाने का मौका, सरकारी नौकरी की यहां से लें जानकारी
उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। अगर आप इन डॉक्यूमेंट को तैयार रखेंगे, तो आपको रजिस्ट्रेशन करते समय दिक्कत नहीं होगी। नीचे जानें-

- हाई स्कूल की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री
- पोस्ट-ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री
- M.Ed./LLB/LLM या अन्य लागू प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन के दस्तावेज
- PhD, DPhil, MPhil या अन्य लागू उच्च योग्यता के दस्तावेज
- नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)
- EWS सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)
- दिव्यांगता सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)
- ज़रूरी शपथ-पत्र (एफिडेविट)
- चरित्र प्रमाण-पत्र और आयोग द्वारा बताए गए अन्य दस्तावेज
उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर चयन प्रक्रिया 2026
उत्तर प्रदेश में सहायक प्रोफेसर के चयन की 2026 की प्रक्रिया में कुल तीन चरण शामिल हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें ये स्टेप क्लियर करने होंगे।
- लिखित परीक्षा
- व्यक्तित्व परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर 2026 के पदों के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं और पेमेंट होने के बाद उसकी रसीद को सुरक्षित संभालकर जरूर रखना चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 2,000 रुपये, एससी व एसटी वर्ग के लिए 1,500 रुपये और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये तय किया गया है।

याद रखें कि जब तक तय समय के अंदर आपका रजिस्ट्रेशन, फीस भरने और फॉर्म जमा करने का पूरा काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक आपके आवेदन को सही या मान्य नहीं माना जाएगा।
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 पदों पर आवेदन करने का प्रोसेस
- सबसे पहले यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपना जरूरी 'वन-टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) पूरा करना होगा।
- फिर पोर्टल पर लॉग इन करके 'असिस्टेंट प्रोफेसर सिलेक्शन एग्जामिनेशन 2026' के विकल्प को चुनना होगा।
- इसके पश्चात उम्मीदवारों को अपनी सभी जरूरी पर्सनल और एकेडमिक जानकारी फॉर्म में भरनी होगी।
- अब उम्मीदवारों को अपने संबंधित विषय और अपनी कैटेगरी का सही चयन करना होगा।
- इसके बाद तय फॉर्मेट के अनुसार अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद अपनी लागू एग्जामिनेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- फाइनल सबमिशन करने से पहले फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को बहुत ही ध्यान से जांचना चाहिए।
- सभी विवरण सही होने पर अपना एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
- इसके बाद भविष्य में जरूरत के लिए सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म की कई कॉपियां डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
इसे भी पढ़ें- B.Tech करके भी नहीं मिल रही नौकरी? इन 5 ट्रेंडिंग करियर में कर सकती हैं स्विच
इस लेख मे ंबताए गए तरीके से आप यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific, logo (up government official website)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।