Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

B.Tech करके भी नहीं मिल रही नौकरी? इन 5 ट्रेंडिंग करियर में कर सकती हैं स्विच

अगर आपके पास बीटेक की डिग्री हैं, लेकिन इसके बाद भी आपको अच्छी नौकरी नहीं रही हैं? इस स्थिति में परेशान होने के बजाय उन फील्ड्स में करियर बनाएं, जो इन दिनों ट्रेंड कर रही हैं। 
Updated:- 2026-08-31, 19:20 IST
image

आज के समय नौकरी न मिलना एक बड़ी समस्या बन गई है। पहले जहां यह बोला जाता था कि अच्छे से पढ़ लिख वरना नौकरी नहीं मिलेगी। मगर आज के समय बड़ी से बड़ी डिग्री होने के बाद भी यह स्थिति बनी हुई है। अगर आपको B.Tech जैसी तकनीकी डिग्री हासिल करने के बाद भी मनपसंद नौकरी नहीं मिल रही हैं, तो ट्रेंडिंग करियर में स्विच करने का समय आ चुका है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे ऑप्शंस और स्किल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके भविष्य को नई दिशा देने के साथ ग्रोथ और सैलरी दोनों के शानदार अवसर मौजूद हैं।

इन 5 ट्रेंडिग करियर ऑप्शंस की तरफ करें स्विच

बीटेक डिग्री होने के बाद भी आपको नौकरी नहीं मिल रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। समय रहते हुए ट्रेंडिंग करियर ऑप्शंस को अपनाकर आप बेहतर भविष्य बना सकती हैं।

डेटा साइंस और एनालिटिक्स

आज की तारीख में डेटा हर कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। बड़ी से बड़ी कंपनियां यह समझने के लिए डेटा एनालिस्ट्स और डेटा साइंटिस्ट्स की मदद लेती हैं कि उनका ग्राहक क्या चाहता है और मार्केट में क्या ट्रेंड चल रहा है?

Career switch options for BTech graduates

अगर आपकी मैथ्स और लॉजिक में थोड़ी भी रुचि है, तो आप पायथन, आर और एसक्यूएल जैसी प्रोग्रामिंग भाषाएं सीखकर इस फील्ड में नौकरी कर सकती हैं। इसके लिए कई ऑनलाइन कोर्सेस उपलब्ध हैं जो आपको शुरुआती दौर से लेकर प्रोफेशनल लेवल तक तैयार करते हैं।

इसे भी पढ़ें- वकील बनने की अधिकतम उम्र क्या होती है? जानें लॉ एडमिशन से जुड़े नियम

डिजिटल मार्केटिंग और ग्रोथ

आज हर बिजनेस अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहा है। डिजिटल मार्केटिंग में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी और पेड एडवरटाइजिंग जैसी स्किल्स शामिल हैं।

इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए भारी-भरकम डिग्री की जरूरत नहीं होती बल्कि क्रिएटिविटी और डिजिटल टूल्स की समझ मायने रखती है। आप छोटे-छोटे सर्टिफिकेट्स लेकर इस फील्ड में आसानी से इंटर्नशिप या फुल-टाइम जॉब पा सकती हैं।

यूआई/यूएक्स (UI/UX) डिजाइन

हम जब भी कोई मोबाइल ऐप या वेबसाइट इस्तेमाल करते हैं, तो उसका लुक और इस्तेमाल करने का तरीका यूजर्स के लिए कितना फ्रेंडली लगेगा, यह यूआई और यूएक्स डिजाइनर्स तय करते हैं। बी.टेक के स्टूडेंट्स के लिए यह फील्ड बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

How to switch careers after BTech without experience

इसमें आपको फिग्मा जैसे डिजाइनिंग टूल्स सीखने होते हैं और यह समझना होता है कि यूजर का अनुभव कैसे बेहतर बनाया जाए। टेक इंडस्ट्री में इस समय अच्छे डिजाइनर्स की बहुत भारी डिमांड है।

क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी

डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ ही डेटा की सुरक्षा और उसका रखरखाव कंपनियों की प्राथमिकता बन गया है। अमेजन वेब सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर और गूगल क्लाउड जैसी तकनीकों की आज हर आईटी कंपनी में जरूरत है। इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मांग दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि हैकिंग और डेटा चोरी के खतरे लगातार बने रहते हैं।

trending high paying career

अगर आपको नेटवर्किंग और सिस्टम्स की थोड़ी बहुत बेसिक जानकारी है, तो आप इन दोनों में से किसी एक फील्ड को चुनकर बेहतरीन करियर बना सकती हैं।

फुल-स्टैक वेब डेवलपमेंट

सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में डेवलपर्स की मांग कभी खत्म नहीं होती, बशर्ते आपको एक से ज्यादा तकनीकों की जानकारी हो। फुल-स्टैक डेवलपर वह होता है जो किसी वेबसाइट या ऐप के फ्रंट-एंड (जो यूजर को दिखता है) और बैक-एंड दोनों को संभाल सकता है। इसके लिए आपको रिएक्ट, नोड.जेएस और डेटाबेस मैनेजमेंट जैसी स्किल्स पर पकड़ बनानी होगी। 

इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद इंडियन एयर फोर्स में करियर कैसे बनाएं? यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।