Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

Salary बढ़ाने की बात कर रही हैं? बॉस के सामने कभी न कहें ये 3 बातें

सैलरी बढ़ाने की बात करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बॉस के सामने अपनी मेहनत और योगदान को आंकड़ों के साथ प्रस्तुत करें, सहकर्मियों से तुलना न करें और नौकरी छोड़ने की धमकी बिल्कुल न दें।
Updated:- 2026-07-22, 16:54 IST
image

हर कर्मचारी अपनी मेहनत और लगन के बदले एक अच्छे सैलरी हाइक की उम्मीद रखता है, लेकिन अप्रेजल या सैलरी नेगोशिएशन मीटिंग के दौरान सही तरीके से अपनी बात रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार गलत शब्दों का चयन या बिना तैयारी के की गई बातचीत आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ सकती है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि कैसे सैलरी को बढ़ाने के लिए बात की जा सकती है और सैलरी बढ़ाने की मांग करते समय आपको अपने बॉस के सामने किन 3 बातों को बोलने से बचना चाहिए? जानते हैं आगे...

'मैं-मैं' का ज्यादा उपयोग करने से बचें

सैलरी हाइक की मांग करते समय हमेशा अपने काम के आंकड़ों और उपलब्धियों पर फोकस करें, न कि सिर्फ खुद की तारीफों के पुल बांधें। इससे अलग आपने किसी प्रोजेक्ट में टीम के साथ काम किया है, तो सारा क्रेडिट खुद लेने के बजाय यह दिखाएं कि आपने टीम की सफलता और कंपनी के बिजनेस में कितना योगदान दिया है। केवल यह न कहें कि "मैंने बहुत मेहनत की है"। इसके बजाय डेटा, मैट्रिक्स और अपने वर्क रिजल्ट को टेबल पर रखें।

1 - 2026-07-22T153508.541

सहकर्मियों की सैलरी से कभी तुलना न करें

नेगोशिएशन टेबल पर सबसे बड़ी गलती यह होती है कि आप अपनी तुलना अपने सहकर्मी या किसी जूनियर से करने लगते हैं। बता दें कि हर कर्मचारी का अनुभव, काम करने का तरीका और कंपनी में योगदान अलग होता है। अपनी बात सिर्फ अपनी स्किल्स और परफॉरमेंस के आधार पर रखें। इससे अलग किसी दूसरे की सैलरी का हवाला देना यह दिखाता है कि आप कंपनी के वर्क कल्चर का सम्मान नहीं करते।

यह भी पढ़ें- AI के जमाने में करियर को आगे बढ़ाने के लिए इन स्किल्स पर करें फोकस

कंपनी छोड़ने या दूसरी नौकरी की धमकी न दें

सैलरी न बढ़ाने पर तुरंत नौकरी छोड़ देने या दूसरी जगह चले जाने की धमकी देना आपके नेगोशिएशन को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है। इस भाषा का इस्तेमाल करने से बॉस नाराज हो सकते हैं और आपका मामला बिगड़ सकता है। धमकी देने से मैनेजर को लगता है कि आप कंपनी के प्रति वफादार नहीं हैं। अगर वे दबाव में सैलरी बढ़ा भी दें, तो फ्यूचर में आप पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।

2 - 2026-07-22T153511.314

सैलरी हाइक करियर ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में इस विषय पर बात करने से पहले खुद को शांत रखें, सही समय और सही शब्दों का चुनाव करें। ऐसा करने से हो सकता है कि आपकी बातों को न केवल सुना जाए, बल्कि उस पर अमल भी किया जाए।

यह भी पढ़ें- सैलरी है कम तो इन 2 योजनाओं में नहीं करना चाहिए इंवेस्ट, अटक सकते हैं पैसे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।