Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

वर्क फ्रॉम होम में नहीं भटकेगा ध्यान, प्रोडक्टिविटी और फोकस बढ़ाने के टिप्स जानें

जब घर ही ऑफिस बन जाता है, तो कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि काम कब शुरू करना है और कब खत्म करना है? कुछ लोग देर रात तक काम करते रहते हैं।
Updated:- 2026-08-06, 21:22 IST
simple hacks to work faster and stay focused while working from home

वर्क फ्रॉम होम के दौरान सबसे बड़ी समस्या टाइम मैनेजमेंट गी होती है। शुरुआत में ज्यादातर लोगों को लगता है कि घर से काम करना आसान होगा, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें एहसास होता है कि यह उनके करियर ग्रोथ के लिए उतना फायदेमंद नहीं है। कोविड-19 महामारी के बाद कई कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी, जिससे कर्मचारियों को आने-जाने में समय की बचत, अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना और अपनी सुविधा के अनुसार काम करने का मौका मिला। हालांकि, वर्क फ्रॉम होम करने से उन्हें ऐसा महसूस होने लगा है कि वह प्रोफेशनल नहीं रहे। ऐसा इसलिए, क्योंकि ऑफिस का माहौल काम करने के लिए बना होता है, जहां हर कोई अपने काम पर ध्यान देता है। वहीं घर पर कई तरह की चीजें हमारा ध्यान भटका देती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वर्क फ्रॉम होम में प्रोडक्टिव और फोकस कैसे रहना है? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

टाइम मैनेजमेंट

वर्क फ्रॉम होम में प्रोडक्टिव और फोकस रहना चाहती हैं, तो सबसे जरूरी है कि काम करने का सही टाइम बांध लें। अगर दिन की शुरुआत बिना किसी योजना के होगी, तो काम समय पर पूरा नहीं होगा। इसलिए सुबह ही तय कर लें कि कौन-सा काम पहले करना है और किसे बाद में।

क्या करें?

  • दिन की शुरुआत टाइम टेबल के हिसाब से करें। अगर पहले ऑफिस का काम कर रही हैं, तो इस दौरान घर के काम पर ध्यान न दें। पूरा फोकस काम पर करें।
  • जरूरी काम पहले पूरे करें।
  • हर काम के लिए समय तय करें।
  • काम को बार-बार टालें नहीं। ऑफिस का काम खत्म करने के बाद ही सीट छोड़ें।

tips for working from home effectively

काम करने के लिए सही जगह चुनें

आप काम पर फोकस करना चाहती हैं, तो एक समय सीमा बना लें, जिसमें आप एक ही जगह पर बैठकर काम करेंगी। परिवार के बीच रहने से काम पर फोकस नहीं हो पाता, इसलिए अलग कमरे में अकेले काम करें।

इसे भी पढे़ें- नौकरी बदलने का सही समय कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें

क्या करें?

  • घर में एक ऐसी जगह चुनें जहां शांति हो और बार-बार कोई परेशान न करे।
  • रोज एक ही जगह बैठकर काम करें, इससे फोकस ज्यादा बना रहता है और काम जल्दी खत्म होता है।
  • आरामदायक जगह पर काम करने से थकान भी कम होती है, इसलिए अपने हिसाब से सही जगह का चुनाव करें।

how to stay focused while working from home

सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन बंद कर दें

मोबाइल, सोशल मीडिया और टीवी अक्सर ध्यान भटका देते हैं। बार-बार नोटिफिकेशन आने से मोबाइल देखने का मन करता है, इसलिए नोटिफिकेशन बंद कर दें। इससे जब तक आप काम करेंगी, आपका ध्यान नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें- कनाडा में पढ़ाई का देख रही है सपना? जानें नए नियम, वरना रिजेक्ट हो जाएगा वीजा

क्या करें?

  • मोबाइल की अगर जरूरत नहीं है, तो काम करते समय खुद से दूर रखें।
  • घर में कोई टीवी चला रहा है, तो दूसरे कमरे में अकेले जाकर काम करें।
  • बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें, लेकिन इसमें मोबाइल न चलाएं।

लगातार कई घंटों तक काम करने से थकान हो सकती है, ऐसे वर्क फ्रॉम होम का आपको फायदा नजर नहीं आएगा। इसलिए हर 1 से 2 घंटे बाद 5 से 10 मिनट का छोटा ब्रेक लें। ऐसे में ब्रेक की चाहत में आप जल्दी-जल्दी काम खत्म कर लेंगी। साथ ही, इससे दिमाग तरोताजा रहता है और दोबारा काम पर ध्यान लगाना आसान होता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।