नौकरी बदलने का सही समय कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें

आज के दौर में करियर में आगे बढ़ने के लिए सही समय पर सही फैसला लेना बेहद जरूरी होता है। कई बार हम एक ही कंपनी या रोल में लंबे समय तक इसलिए टिके रहते हैं क्योंकि हमें बदलाव से डर लगता है, लेकिन एक ही जगह ठहरे रहने से करियर की ग्रोथ रुक सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि करियर में ग्रोथ और मानसिक शांति के लिए जॉब चेंज करना एक आम बात है। अगर आप भी असमंजस में हैं कि नौकरी छोड़ें या नहीं, तो कुछ खास संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में जानते हैं वे 5 बड़े संकेत जो बताते हैं कि अब नई नौकरी तलाशने का वक्त आ गया है। इसके लिए हमने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा की कम्युनिकेशन एंड कंटेंट मैनेजर रिन्नी माहेश्वरी से बात की है। जानते हैं आगे...
1. प्रोफेशनल ग्रोथ और कंपनी से जुड़ाव की कमी
जब आपको लगे कि मौजूदा रोल में कुछ भी नया सीखने को नहीं मिल रहा है और आपका काम केवल एक रूटीन बन चुका है। तब जॉब बदल सकते हैं। इससे अलग लंबे समय तक मेहनत करने के बाद भी यदि स्किल डेवलपमेंट और प्रोमोशन के रास्ते बंद नजर आएं।

जब कंपनी की कार्यशैली और सोच आपके पेशेवर मूल्यों से मेल न खाती हों और कंपनी का विजन यदि आपके करियर के लक्ष्यों से अलग दिशा में जा रहा हो, तो वहां टिके रहना मुश्किल हो जाता है।
2. मानसिक स्वास्थ्य और पहचान पर असर
जब बात आपके स्वास्थ पर आ जाए और मानसिक प्रेशर ज्यादा महसूस हो तो ये सही मौका होता है-
- लगातार तनाव और थकान: अगर काम का दबाव आपकी नींद, सेहत और निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है।
- उत्साह की कमी: हर सुबह ऑफिस जाने या काम शुरू करने में अत्यधिक मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस होना।
3 . काम की सराहना न मिलना
एक्सपर्ट के अनुसार, जब दिन-रात मेहनत करने के बाद भी आपके काम को पहचान, तारीफ या सही क्रेडिट न मिले। इससे अलग आपकी योग्यता और प्रदर्शन के अनुसार सही सैलरी न मिलना भी जॉब बदलने की बड़ी वजह है।
यह भी पढ़ें- कोडिंग से लगता है डर? AI की इन 3 जॉब प्रोफाइल से पा सकती हैं लाखों का पैकेज
4. टॉक्सिक वर्क कल्चर
जिस जगह राजनीति, गुटबाजी और सहकर्मियों या बॉस का नकारात्मक रवैया दिखाई देने लगे, वहां काम करना मुश्किल होता है। साथ ही, यदि कार्यस्थल पर आपके विचारों और प्रयासों का सम्मान न हो, तो बिना देर किए नई अपॉर्चुनिटी तलाशना ही बेहतर ऑप्शन है।

यहां दिए गए लेख से पता चलता है कि नौकरी बदलना केवल बेहतर सैलरी पाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपके करियर विकास, मानसिक शांति और आत्म-सम्मान से भी जुड़ा फैसला है। यदि आप भी अपनी मौजूदा जॉब में ऊपर बताए गए संकेतों को महसूस कर रहे हैं, तो यह अपनी स्किल्स को अपडेट करने और नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाने का बिल्कुल सही समय है।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट या बैडमिंटन में ही नहीं, स्पोर्ट्स के इन नए फील्ड्स में भी बना सकती हैं करियर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।