12वीं पास महिलाएं मध्य प्रदेश पुलिस पदों के लिए कर सकती हैं आवेदन, यहां पढ़ें जरूरी डिटेल्स

MP Police Constable 2026: 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप भी कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in/ पर जाकर 6 अक्टूबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, यह भर्ती पुरूष और महिला दोनों के लिए है। आज के इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2026 से जुड़ी जरूरी तारीख
अगर आप मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर रही हैं, तो इसके लिए वैकेंसी से जुड़ी तारीखों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। नीचे प्वाइंट में समझें-

- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट- 22 सितंबर, 2026
- फॉर्म भरने की लास्ट डेट- 06 अक्टूबर, 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन होने की डेट-11 अक्टूबर, 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो की लास्ट डेट- 11 अक्टूबर, 2026
इसे भी पढ़ें- चाय का स्वाद बदलेगा किस्मत, जानें कैसे बनें Tea Taster और क्या है सैलरी पैकेज?
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 के कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 में कुल 7,500 पदों पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि ये पद 2 हिस्से में डिवाइड हैं। नीचे समझें-
- स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) - सिर्फ पुरुषों के लिए- 700 पद
- एसएएफ के अलावा 6,800 पद (इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 35% हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन शामिल है)
एमपी पुलिस 2026 भर्ती के लिए योग्यता, मानदंड और सैलरी
वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और फॉर्म भरने की सोच रही हैं, तो उससे पहले अपने जरूरी दस्तावेजों को जरूर जांच लें। ऐसा करने से आपको आवेदन करते समय परेशानी नहीं होगी।

एमपी पुलिस 2026 पदों पर कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 33 वर्ष है। जारी नोटिस के अनुसार, इन पदों पर नियुक्त किए गए कैंडिडेट्स की सैलरी 19500 से 62000 के बीच होगी।
एमपी पुलिस 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
MPESB MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है और मध्य प्रदेश के निवासी आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है।
अनरिजर्व्ड (जनरल) और दूसरे राज्यों के उम्मीदवार के लिए- 500 रुपये (साथ में 200 रुपये डिपार्टमेंटल फीस, कुल 700 रुपये (यह ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए खास कैडर और विभाग के हिसाब से होगा)

SC/ST/OBC/EWS (सिर्फ MP के निवासी)- 250 रुपये (साथ में 100 रुपये डिपार्टमेंटल फीस, कुल 350 रुपये)।
डिपार्टमेंटल उम्मीदवार (UR) के लिए 200 रुपये। वहीं डिपार्टमेंटल उम्मीदवार (SC/ST/OBC/EWS)- 100 रुपये निर्धारित की गई है।
मध्य प्रदेश कांस्टेबल 2026 की परीक्षा तिथि क्या है?
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2026 की संभावित परीक्षा तिथि 19 नवंबर है। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
इसे भी पढ़ें- SSC CPO 2026: दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर पोस्ट पर कितनी मिलती है सैलरी?
ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार आप मध्य प्रदेश पुलिस 2026 के पदों पर आवेदन कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific, Logo (Government Website)
- क्या 12वीं पास महिलाएं मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?
- हां, मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
- क्या अन्य राज्यों की 12वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?
- हां, अन्य राज्यों की महिलाएं सामान्य श्रेणीके तहत आवेदन कर सकती हैं।
- MP पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई कितनी होनी चाहिए?
- आरक्षित और अनारक्षित वर्गों के अनुसार महिलाओं की न्यूनतम लंबाई आमतौर पर 155 सेमी होनी चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।