Solar Engineering में कैसे बनाएं फ्यूचर? जानें कोर्स और स्कोप

काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एवं वॉटर (सीईईडब्ल्यू), नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी) एवं स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2030 तक देश के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में करीब 10 लाख नए रोजगार सृजित होंगे। ये अवसर मुख्य रूप से रूफटॉप सोलर एवं मिनी-माइक्रो ग्रिड सिस्टम जैसे छोटे रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में सामने आएंगे। फिलहाल इस क्षेत्र में लगभग 1.1 लाख लोग कार्य कर रहे हैं।
सोलर इंजीनियर्स का कार्य
एक का कार्य सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की तकनीक पर काम करना होता है। वे सोलर एनर्जी से संबंधित प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग, डिजाइनिंग से लेकर उनके एग्जीक्यूशन तक का कार्य संभालते हैं। उनकी देखरेख में रूफटॉप सोलर पैनल्स का इंस्टॉलेशन होता है। रेजिडेंशियल, कमर्शियल सोलर एनर्जी प्लांट या सोलर पावर सिस्टम विकसित करने में इनकी मदद ली जाती है।
![2985 [Converted]](https://images.herzindagi.info/her-zindagi-hindi/images/2026/06/10/template/image/2985-[Converted]-1781087226556.jpg)
शैक्षणिक योग्यता
आमतौर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले छात्र ही सोलर एनर्जी सेक्टर में कार्य करते हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र भी इस क्षेत्र में आ सकते हैं। आईआईटी (IIT) और एनआईटी (NIT) जैसे संस्थानों में जेईई के जरिए इन कोर्सेज में दाखिला मिलता है। साइंस विषय से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद यह कोर्स किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- चाय का स्वाद बदलेगा किस्मत, जानें कैसे बनें Tea Taster और क्या है सैलरी पैकेज?
प्रमुख संस्थान
- आईआईटी दिल्ली (dese.iitd.ac.in)
- आईआईटी बॉम्बे (www.ese.iitb.ac.in)
- आईआईटी गुवाहाटी (www.iitg.ac.in)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी, ठाणे (indianinstituteofsolarenergy.com)
सभी के लिए हैं संभावनाएं
अजय चांडक (रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपर्ट एवं संस्थापक, सस्टेनेबल इनोवेशंस)
सोलर एनर्जी क्षेत्र में इंजीनियर्स, प्रोजेक्ट मैनेजर्स, बिजनेस डेवलपमेंट एक्सपर्ट्स (व्यापार विकास विशेषज्ञों) और सेल्स प्रोफेशनल्स को बड़ी कंपनियां तुरंत नौकरी दे देती हैं। वहीं छतों पर सोलर पैनल लगाने, उनकी देखरेख और साफ-सफाई जैसे कार्यों के लिए (ट्रेड) और गैर-कुशल दोनों तरह के लोगों को काम मिल जाता है। इसके लिए प्रायः कंपनियां खुद भी ट्रेनिंग देती हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'सूर्य मित्र कौशल विकास कार्यक्रम' के तहत भी ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा, सोलर कुकिंग थर्मल के क्षेत्र में भी करियर के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- वकील बनने की अधिकतम उम्र क्या होती है? जानें लॉ एडमिशन से जुड़े नियम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
अंशु सिंह
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।