Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

पौधों से प्यार करने वालों के लिए खास मौका, ऐसे बनाएं Gardening को करियर

इन दिनों गार्डनिंग में करियर बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। यह लेख प्रोफेशनल गार्डनर, डिजाइनर और लैंडस्केपर जैसे ऑप्शंस के साथ शुरुआत करने के तरीके बताता है।
Updated:- 2026-07-17, 14:20 IST
image

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेड़-पौधों के बीच समय बिताना और उनकी देखभाल करना मानसिक सुकून दे सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यही शौक एक बेहतरीन करियर का जरिया बन सकता है? जी हां, आज के समय में लोग हरियाली की तलाश में हैं। ऐसे में गार्डनिंग और लैंडस्केपिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर आपको भी प्रकृति से लगाव है, तो आप इस फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि गार्डनिंग में करियर बनाने के लिए कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं और कैसे शुरुआत कर सकते हैं? जानते हैं आगे...

गार्डनिंग में करियर बनाने के ऑप्शन

  • प्रोफेशनल गार्डनर (Professional Gardener) में आप लोगों के घरों, पर्सनल बगीचों या सरकारी पार्कों की देखरेख का काम संभाल सकते हैं।

1 - 2026-07-17T132832.147

  • गार्डन डिजाइनर (Garden Designer) भी एक अच्छा विकल्प है। अगर आपकी क्रिएटिविटी अच्छी है, तो आप खाली जगहों को सुंदर और आकर्षक बगीचों में बदलने का डिजाइन तैयार कर सकते हैं।
  • लैंडस्केपर (Landscaper) का काम बगीचों की बनावट, रास्ते, पत्थरों और पौधों को सही जगह पर व्यवस्थित करना होता है। इसमें बड़े स्तर पर कमर्शियल प्रोजेक्ट्स भी शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें- बेकिंग को बनाएं ब्रांड, जानें डिजाइनर केक बनाने की आर्ट को प्रोफेशन में कैसे बदलें?

करियर की शुरुआत कैसे करें?

  • सबसे पहले यह जानें कि आपको पौधों की देखभाल पसंद है, उनका डिजाइन बनाना पसंद है या फिर मिट्टी और कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा लगता है।
  • आप किसी लोकल नर्सरी या बोटैनिकल गार्डन में कुछ समय मुफ्त में काम करके देखें कि क्या आप इस काम को लंबे समय तक कर सकते हैं।
  • आप किसी एक्सपीरियंस लैंडस्केपर या गार्डनर के साथ काम करके फील्ड का असली अनुभव हासिल करें।
  • बागवानी या गार्डन डिजाइनिंग से जुड़े छोटे-बड़े प्रोफेशनल कोर्स आपके हुनर और सीवी को मजबूत कर सकते हैं।
  • बागों या सरकारी पार्कों में मिलने वाली ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप के मौकों का फायदा उठाएं।

2 - 2026-07-17T132829.900

  • कॉलेज या संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाली बागवानी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें, इससे आपके काम को बड़ी पहचान मिलेगी।
  • अनुभव और सही जानकारी हासिल करने के बाद आप अपनी खुद की नर्सरी या गार्डनिंग सर्विस एजेंसी भी खोल सकते हैं।

स्किल्स के नाम (Skills Developed)

  • जैविक खेती की तकनीकें (Organic farming techniques)
  • टेरेस गार्डनिंग (Terrace gardening)
  • पौधों की देखभाल (Plant care)
  • खाद बनाना (Composting)
  • सिंचाई प्रणाली (Irrigation systems)
  • कीट प्रबंधन (Pest management)
  • लैंडस्केपिंग (Landscaping)

कोर्स के नाम (Course Names)

  • होम गार्डनिंग मास्टरी कोर्स
  • डिप्लोमा इन हॉर्टिकल्चर (बागवानी में डिप्लोमा)
  • गार्डनर्स के लिए प्लांट साइंस (पौधों का साइंस)
  • द कम्प्लीट गार्डनिंग डिप्लोमा
  • अर्बन गार्डनिंग सर्टिफिकेट
  • गार्डन डिजाइन और मेंटेनेंस डिप्लोमा

यह भी पढ़ें- कॉलेज के आखिरी साल स्टूडेंट्स को जरूर करने चाहिए ये काम, करियर रहता है सिक्योर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।