अगर आपकी खूबसूरती में ग्रहण लगा रहे हैं काले घुटने और कोहनी तो आजमाएं ये उपाय

आपके भी कोहनी और घुटने काले होते होंगे। तो क्या किया जाए इन घुटनों और कोहनियों को साफ करने के लिए? इसका उपाय छुपा है इस वीडियो में।

Gayatree Verma

मेरी एक दोस्त है। उसकी कोहनी हमेशा काली रहती है। जो कि दिखने में बहुत ही बुरे लगते हैं। इस काली कोहनी की समस्या से मु्क्ति पाने के लिए मेरी दोस्त हमेशा वेक्स कराने के दौरान वो दो-तीन बार हम कोहनी के तरफ वेक्स कराती है। अब तो वेक्स वाली भी बोल दी है कि वेक्स कराने से कुछ नहीं होता। आपको हर रोज नहाने समय इनकी सफाई करनी चाहिए। 

अब वो क्या कर?

आपके भी कोहनी और घुटने काले होते होंगे। तो क्या किया जाए इन घुटनों और कोहनियों को साफ करने के लिए?

इसका उपाय छुपा है इस वीडियो में। इस वीडियो में ऐसे कुछ टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आजमाकर आप साफ कोहनी और घुटने पा सकती हैं। 

संतरे का छिलका

कोहनियों को साफ करने के लिए संतरे का छिलका बेस्ट उपाय है। संतरे के छिलके को धूप में सुखा लें। फिर इसका पाउडर बना लें। अब एक चम्मच पाउडर लें और उसमें गुलाब जल और दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट से कोहनी और घुटने साफ करें। इससे कोहनी और घुटने पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।

Read More: बड़ी आँखों के लिए होता है स्पेशल Eye-Makeup, ये हैं काजल अग्रवाल के टिप्स

शरीर को कोई भी हिस्सा अगर काला हो गया है तो इस पेस्ट को उस हिस्से में रगड़ें और फिर पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करें। इससे काला पन और दाग-धब्बे पूरी तरह से साफ हो जाते हैं। 

नारियल का तेल

इसी तरह नारियल का तेल भी काले हिस्सों का साफ करने के लिए बेस्ट उपाय माना जाता है। शायद कोई-कोई संतरे के छिलकों का पाउडर ना बना पाएं। ऐसे में वो नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकता है। नारियल तेल बहुत ही सस्ता होता है औऱ ये आपको हर शॉप में भी मिल जाएंग। इसलिए नारियल का तेल कोहनी और घुटनों को साफ करने के लिए बेस्ट माना जाता है। रोज नहाने से पहले घुटनों और कोहनियों पर नारियल तेल से मसाज कर लें। नहाने के समय इन हिस्सों को अच्छे से साफ करें। कुछ ही दिनों में इन हिस्सों का कालापन दूर हो जाएगा। 

ऐसे ही दूसरे तरह के उपायों के लिए ये वीडियो देखें।  

 

Credits

Producer- Prabhjot Kaur

Editor- Syed Afraz

 

 

 

 

Disclaimer