herzindagi

अगर आपकी दोस्त ले लेती है आपके ये मेकअप के सामान तो आज ही कर दें उन्हें मना

गर्ल्स के बीच दोस्ताना बहुत ज्यादा होता है। वो हर चीज शेयर करती हैं। ब्वॉयफैंड से जुड़ी बातों से लेकर ड्रेस तक। यहां तक की गर्ल्स मेकअप का सामान भी शेयर कर लेती हैं। जो कि नहीं करने चाहिए। चीजों को शेयर करना अच्छी आदत है... लेकिन हर चीज की अति बुरी होती है। इसलिए ज्यादा चीजों को शेयर करना भी बुरा ही होता है। खासकर तो तब जब आप अपनी मेकअप की चीजों को दूसरों के साथ शेयर करती हैं। जबकि हर लड़की अपना मेकअप का सामान अपनी बेस्ट फ्रैंड के साथ जरूर शेयर करती हैं।  मेकअप का सामान एक-दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप मेकअप शेयर भी करती हैं तो उनमें से कुछ जो जरूरी चीजें हैं जिन्हें हमेशा अलग रखना चाहिए और दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 07 Feb 2018, 18:02 IST

आंखों का मस्कारा

Create Image :

आंखों में लगाए जाने वाले मस्कारा को किसी और के साथ बिल्कुल भी शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपको नहीं मालूम कि आपकी दोस्त को आंखों से जुड़ी कौन सी बीमारी है और उसकी आंखों में कौन से बैक्टीरिया पनप रहे हैं। एक-दूसरे का मस्कारा शेयर करने से कई बार आंखों की गंदगी और बैक्टीरिया भी शेयर हो जाते हैं। ऐसे में आंखों में संक्रमण होने का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए अगर आपकी आंखें बहुत ज्यादा सेंसीटिव हैं तो मस्कारा कभी शेयर ना करें। 

जार में आने वाली क्रीम्स

Create Image :

जो भी ब्यूटी क्रीम्स कांच के जार में आते हैं उनको भी शेयर नहीं करने चाहिए। क्योंकि आपको नहीं मालूम की आपकी दोस्त हाथ धोकर जार में से क्रीम निकाल रही है कि नहीं।

अगर उसके हाथ गंदे होंगे तो हाथों के बैक्टीरिया क्रीम्स में चले जाएंगे जिसको आगे आप यूज़ करेंगी। इससे फिर क्रीम्स के बैक्टीरिया भी आप एक-दूसरे के साथ शेयर करने लगेंगी। 

लिप ग्लॉस और लिपस्टिक

Create Image :

होंठों पर लगाई जाने वाली चीजों को भी कभी एक-दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे होंठों का बैक्टीरियल इंफ़ेक्शन फैलने का खतरा पैदा हो जाता है। दूसरों की होंठों की चीज तो कभी भी अपने होंठों पर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि होंठ की स्किन बहुत ज्यादा सेंसीटिव होती है। 

मेकअप ब्रशेस

Create Image :

इसी तरह एक-दूसरे के मेकअप ब्रशेस भी कभी एक-दूसरे के साथ शेयर नहीं करने चाहिए। इससे चेहरे पर बैक्टीरियल इंफ़ेक्शन होने का खतरा पैदा होता है जिससे मुंहासों की समस्या पैदा हो जाती है। 

अगर आप ब्रश को शेयर करना चाहती हैं तो इस्तेमाल करने के बाद अल्कोहल से स्प्रे कर लें। इससे ब्रश के ऊपर लगे सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। 

रेज़र और ट्वीज़र्स

Create Image :

रेज़र तो कभी भी शेयर नहीं करने चाहिए। इससे कई बार एड्स होने का भी खतरा हो जाता है। रेजर की ब्लेड संक्रमित नीडल की तरह होती है जो एड्स का कारण बनती है। इसलिए रेज़र और ट्वीज़र्स भूलकर भी शेयर ना करें।