herzindagi

शादी में खूबसूरत हाथों के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं ये 10 नेल पेंट शेड्स

अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो बेशक आप उसकी तैयारी में पूरी तरह से व्यस्त होंगी। आपने अपना ब्राइडल लहंगा से लेकर मेहंदी और हल्दी के लिए भी अपने लुक भी सोच लिए होंगे। आपकी ज्वेलरी भी तैयार होगी और मेकअप कैसा होगा ये भी प्लान कर लिया होगा। लेकिन क्या आपने अपनी शादी के हर एक फंक्शन के लिए नेल पेंट के शेड्स के बारे में कुछ सोचा है? यकीनन नहीं सोचा होगा, दरअसल अक्सर हम ऐसा करते हैं कि अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और अलग -अलग ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं, लेकिन अपने हाथों की खूबसूरती के लिए सही नेल पेंट का चुनाव नहीं कर पाते हैं। अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है और आप ये सोच रही हैं कि ब्राइडल लुक पर कौन से नेल पेंट शेड्स आपके नाखूनों को खूबसूरत बनाएंगे तो आप यहां से आइडिया ले सकती हैं।  

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 09 Dec 2021, 12:12 IST

मेटेलिक गोल्ड

Create Image :

गोल्ड या सुनहरा कलर ऐसा होता है जो किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर सकता है। अगर आप अपनी मेहंदी या हल्दी में एथनिक पहन रही हैं और उसमें कहीं गोल्डन कलर भी है तो ये नेल पेंट आपकी ड्रेस के साथ मैच करने के साथ आपके नाखूनों की खूबसूरती भी बढ़ाएगा। 

पर्ल पिंक शेड

Create Image :

पर्ल पिंक शेड किसी भी स्किन टोन की दुल्हन को परफेक्ट लुक दे सकता है। पिंक कलर के साथ न्यूट्रल न्यूड डार्क स्किन टोन और डे-टाइम प्री-वेडिंग इवेंट्स पर अच्छा लगता है। 

इसे जरूर पढ़ें:इन ग्रीन नेल आर्ट डिजाइन की मदद से अपने नाखूनों को बनाएं खूबसूरत

इन सभी नेल पेंट शेड्स से आप अपनी शादी की हर एक रस्म को ख़ास बना सकती हैं और अपने नाखूनों की खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। 

Image Credit: freepik and shutterstock

ऑक्सब्लड रेड

Create Image :

आजकल शादी में रिच, डीप और क्लासिक कलर बहुत प्रचलन में है। चाहे वह आपका पारंपरिक या विंटेज ब्राइडल पहनावा हो या फिर कोई दूसरा ट्रेडिशनल लुक हो ऑक्सब्लड रेड नेल कलर एक अनोखे ट्विस्ट को दिखाता है और दुल्हन को एनर्जेटिक दिखाता है। 

 

 

गुलाबी नेल पेंट

Create Image :

गुलाबी रंग हमेशा से दुल्हन के ब्राइडल लुक का हिस्सा रहा है। यह रंग हमेशा से किसी भी दुल्हन के नाखूनों को परफेक्ट लुक देता है। यह गुलाबी रंग शादी की किसी भी रस्म के लिए परफेक्ट है। खासतौर पर उत्तर भारतीय दुल्हनों पर ये शेड विशेष रूप से फैशनेबल दिखता है। यह बहुत मस्ती भरा शेड है।

रूबी नेलपेंट शेड

Create Image :

यह एक ऐसा नेल पेंट कलर है जो  सिर्फ भारतीय दुल्हन के लिए परफेक्ट है। लाल रंग की साड़ी, अनारकली, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन पहनने के साथ यह रंग किसी भी ड्रेस में परफेक्ट लगता है। मेहंदी से लगे हाथों और पैरों पर विशेष रूप से ये नेल पेंट शेड खूब खिलता है।

इसे जरूर पढ़ें:Winter Wedding: जल्द ही शादी होने वाली है तो इस तरह से रखें अपने नाखूनों का ख्याल

प्लम शेड

Create Image :

यह बोल्ड और सुपर ब्राइट नेल कलर आपके हाथों को एक सुपर रिच लुक देता है। प्लम शेड किसी भी ड्रेस, खासतौर पर इंडो वेस्टर्न पर परफेक्ट लुक देता है। किसी भी दुल्हन को प्लम शेड नेल पेंट बोल्ड लुक दे सकता है। 

सिंदूरी या ऑरेंज लाल

Create Image :

सिंदूरी या ऑरेंज लाल नेल पेंट कलर बहुत ट्रेंडी, दिन के समय की शादियों या मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। साथ ही, इससे आपके नाखून भी लंबे दिखते हैं। यह कलर किसी भी भारतीय स्किन टोन को परफेक्ट ब्राइडल लुक देने के लिए अच्छा है। 

कॉपर नेल पेंट शेड

Create Image :

गोल्डन नेल पेंट शेड की ही तरह यह शेड आपके परिधान पर प्राचीन कला को निखारता है। ग्लिटरी गोल्डन कलर के विपरीत, कॉपर बहुत अधिक आकर्षक दिखता है। इस नेल पेंट (नेल पेंट लगाने के ट्रिक्स एंड टिप्स) को आप अपनी कॉकटेल पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। 

सैंडी बेज

Create Image :

सैंडी बेज आजकल शादियों में बहुत ज्यादा चर्चा में है। ग्रे रंग के साथ एक और न्यूड शेड काफी नया और है। बेज कलर डार्क वाइन और पिंक के किसी भी लाइट शेड ड्रेस के साथ आपको परफेक्ट ब्राइडल लुक देगा। 

 

ग्रे नेल पेंट शेड

Create Image :

ग्रे नेल पेंट शेड फंकी दुल्हनों के लिए, एक ऐसा रंग है जो आपके फ्यूजन वियर, डिजिटल प्रिंट्स या बोहेमियन स्टाइल वेडिंग गारमेंट में और अधिक उत्साह जोड़ने के लिए परफेक्ट नेल पेंट शेड है।