Virgo Horoscope Today, 6 September 2025: आज चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में और मकर राशि में सुबह 11:21 बजे तक, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। तिथि चतुर्दशी है और योग अतिगंड सुबह 11:52 बजे तक, उसके बाद सूकर्मा योग का प्रभाव रहेगा। कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज अपनी सोच को व्यावहारिक बनाए रखना ज़रूरी होगा। किसी नई योजना को शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान को समझ लें। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
कन्या राशि की महिलाओं को आज रिश्तों में टेक्नोलॉजी से पैदा हुई दूरी को समझदारी से संभालें। अगर पार्टनर मोबाइल, लैपटॉप या कॉल्स में व्यस्त हो तो सीधे नाराज़ होने के बजाय अपनी ज़रूरतें स्पष्ट करें। अविवाहित महिलाएं किसी के ऑनलाइन या ऑफलाइन व्यवहार से कन्फ्यूज़ हो सकती हैं, जैसे मैसेज पढ़कर जवाब न देना या हर समय ऑनलाइन रहकर भी उदासीन दिखना। ध्यान रखें, डिजिटल दूरी भी दिल को प्रभावित करती है, इसलिए संवाद को प्राथमिकता देना ज़रूरी है।
कन्या राशि की महिलाएं आज ऑफिस में डोक्युमेंटेशन या लॉजिक-बेस्ड रिपोर्ट पर काम करें, जहाँ गलती की गुंजाइश न रहे। विवरण में जाएं और हर तथ्य का गहराई से विश्लेषण करें। व्यापार में आज पुराने ऑर्डर की जाँच करें और हर डिटेल पर पूरा ध्यान रखें। छात्राएं रटने के बजाय समझकर लिखने की आदत डालें। दिन को गहराई, विश्लेषण और छोटे-छोटे विवरणों को गंभीरता से लेने में लगाएं, सतही सोच से बचें।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें -पैसों की तंगी ने बढ़ा दी है परिवार में टेंशन, इन टिप्स की लें मदद...बैलेंस हो सकती है सिचुएशन
कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज किसी सामूहिक प्रोजेक्ट में सक्रिय भाग लेना लाभकारी रहेगा। दिन का पहला हिस्सा रणनीति बनाने में और दूसरा हिस्सा काम को आगे बढ़ाने में लगाएं। ध्यान रखें, टीमवर्क से न सिर्फ तालमेल बेहतर होता है, बल्कि नए अवसर और आय के रास्ते भी खुलते हैं। यह समय प्रोफेशनल रिश्तों को मजबूत करने और वित्तीय प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाने का है।
कन्या राशि की महिलाओं को आज हाथ की उंगलियों के जोड़ में सूजन और जकड़न रह सकती है। ज्यादा देर मोबाइल पकड़े रहने या लगातार टाइप करने से परेशानी बढ़ेगी। उंगलियों को खोलने और बंद करने वाली स्ट्रेचिंग करें। टाइट अंगूठियों को ज़्यादा देर न पहनें। हल्दी वाला गुनगुना पानी दिन में दो बार पीएं। उंगलियों को 15 मिनट ठंडे पानी में डुबाकर रखें, राहत मिलेगी।
आज कन्या राशि की महिलाएं एक हरे रेशमी धागे में 7 काली मिर्च बांधकर दरवाजे के ऊपर टांगें। इससे बुरी नजर और नकारात्मकता दूर होगी। लकी रंग हरा रहेगा जो संतुलन और शांति देगा। लकी नंबर रहेगा 7, स्थिरता लाएगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
इसे जरूर पढ़ें - सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में मिलाएं काले तिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।