Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

आज का वृषभ राशिफल 28 मई 2026: चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से काम और निजी जीवन में बढ़ेगी भागदौड़, लेकिन सही योजना दिलाएगी सफलता

28 मई 2026 का वृषभ राशिफल जानें। चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से वृष राशि वालों के काम और निजी जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन सही योजना और धैर्य सफलता दिलाएंगे। जानिए वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल। साथ ही पढ़ें शुभ उपाय, जरूरी सावधानियां और दिन को बेहतर बनाने के खास ज्योतिषीय टिप्स।
Updated:- 2026-05-28, 10:27 IST
Taurus daily horoscope women

Taurus Horoscope Today, 28 May 2026 : 28 मई 2026 को चंद्रमा तुला राशि में चित्रा नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा। वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों, काम के दबाव और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने का रहेगा। आज आपका ध्यान छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा जा सकता है। आप चाहेंगी कि हर काम आपकी योजना के अनुसार हो, लेकिन आसपास के लोगों की लापरवाही आपको चिढ़ा सकती है। चित्रा नक्षत्र का प्रभाव आपको परफेक्शन की ओर ले जाएगा। यही कारण है कि आज आप अपने काम, घर और रिश्तों में अधिक व्यवस्था चाहेंगी। लेकिन हर चीज को कण्ट्रोल करने की कोशिश मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। आज कार्यस्थल पर अचानक अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में भी किसी सदस्य की जरूरत या समस्या के कारण आपका समय बंट सकता है। यदि आप कला, डिजाइन, ब्यूटी , फैशन , इंटीरियर या फ़ूड बिज़नेस से जुड़ी हैं तो दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आज , किसी भी काम में जल्दबाजी या जिद नुकसान पहुंचा सकती है।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज स्थिरता की इच्छा बढ़ेगी। यदि आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर से भावनात्मक सुरक्षा और समय की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। लेकिन छोटी बातों पर possessive व्यवहार विवाद पैदा कर सकता है। विवाहित महिलाओं को घर और रिश्ते दोनों के बीच संतुलन बनाना होगा। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी प्रैक्टिकल और मातुरे व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है।

उपाय: आज मां लक्ष्मी को सफेद कमल या सफेद मिठाई अर्पित करें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर में आज मेहनत ज्यादा और परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। यदि आप बैंकिंग, ब्यूटी , फैशन , हॉस्पिटैलिटी , टीचिंग या फ़ूड इंडस्ट्री से जुड़ी हैं तो दिन लाभकारी रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को पुराने ग्राहक से फायदा मिल सकता है। आज किसी कलीग की बातों में आकर फैसला लेना नुकसानदेह हो सकता है।

उपाय: कार्य शुरू करने से पहले इत्र लगाकर 16 बार ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जप करें।

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज सोच-समझकर चलने की जरूरत रहेगी। घर, सजावट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या परिवार की जरूरतों पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। आज लक्ज़री चीजों की ओर आकर्षण अधिक रहेगा, लेकिन अननेसेसरी शॉपिंग बाद में पछतावा दे सकती है। इन्वेस्ट करने से पहले पूरी जानकारी लें।

उपाय: शाम को किसी गाय को हरा चारा और मिश्री खिलाएं।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज थकान, गर्दन या पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। लगातार काम और तनाव का असर शरीर पर दिखाई देगा। ज्यादा मीठा और तला भोजन खाने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और थोड़ी देर खुली हवा में समय बिताएं।

उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में गुलाब जल मिलाकर पैर धोएं।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।