वृषभ राशिफल मई 2026: रूप-रंग में आएगा गजब का निखार, माह के मध्य में होगी धन की बचत, जाने कैसा रहेगा वृष राशि की महिलाओं का पूरा महीना

aurus Monthly Horoscope मई 2026 का महीना वृष राशि की महिलाओं के लिए शुरुआत में थोड़ी भागदौड़, लेकिन बाद में नई पहचान और खुशियों का समय लेकर आ रहा है। 7 और 11 मई के समय आपको खर्चों और काम के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन 14 मई को होने वाला बदलाव आपकी बातों में मिठास और घर में धन की बरकत लाएगा। इसके बाद 15 मई को होने वाला बदलाव आपके रूप-रंग और आत्मविश्वास को ऐसा निखारेगा कि आप एकदम निखर उठेंगी। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि मई का यह महीना वृष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।
वृष राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope)
प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के पहले दो हफ्तों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। काम की भागदौड़ और थकान की वजह से आप अपने जीवनसाथी को थोड़ा कम समय दे पाएंगी, जिससे बिना बात के बहस या छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। 14 मई के बाद आपके स्वभाव में एक खास आकर्षण आएगा जिससे रिश्ते में फिर से पुरानी वाली मिठास घुल जाएगी। 15 मई के बाद का समय खुद को संवारने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही है। जो युवतियां किसी खास का इंतजार कर रही हैं, उन्हें महीने के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
वृष राशि का मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)
करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 15 मई के बाद बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। महीने की शुरुआत में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा और आपको लग सकता है कि आपकी मेहनत का सही फल नहीं मिल रहा है। लेकिन 15 तारीख के बाद ऑफिस में आपका रुतबा अचानक से बढ़ जाएगा। बॉस आपके काम से बहुत खुश होंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया पद मिल सकता है। जो महिलाएं अपना खुद का काम या व्यापार करती हैं, उन्हें महीने के दूसरे हिस्से में नए और अच्छे ग्राहक मिलेंगे।
उपाय: काम पर जाने से पहले या घर से कोई जरूरी काम शुरू करने से पहले थोड़ा सा मीठा दही खा लें।
वृष राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Taurus Monthly Money Horoscope)
आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 14 मई के बाद पैसों की शानदार बचत देखने को मिलेगी। महीने के शुरूआती दिनों में यात्राओं, घर के जरूरी सामान या अस्पताल के चक्करों पर कुछ ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। 14 मई के बाद घर-परिवार में खूब बरकत आएगी। अगर आपने काफी समय पहले किसी को पैसे उधार दिए थे, तो वो इस महीने वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आप अपनी पसंद की चीजों पर खुशी-खुशी खर्च भी करेंगी और समझदारी से पैसों की बचत भी कर लेंगी।
उपाय: घर की तिजोरी या अलमारी में जहां आप पैसे रखती हैं, वहां एक छोटे से सफेद सूती कपड़े में एक चांदी का सिक्का बांधकर रख दें।
वृष राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को मई की शुरुआत में अपनी नींद और थकान का पूरा ध्यान रखना होगा। लगातार काम करने की वजह से सिरदर्द, आंखों में भारीपन या पैरों में थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन 15 मई के बाद आपकी सेहत में एकदम से सुधार आएगा और आप खुद को बहुत तरोताजा महसूस करेंगी। चेहरे पर एक नई चमक लौट आएगी। सुबह की ताजी हवा लेना और बाहर के खाने से बचकर घर का बना सादा खाना आपकी सेहत को पूरे महीने अच्छा बनाए रखेगा।
उपाय: रोज सुबह घर के आंगन में लगी तुलसी में सादा जल चढ़ाएं और दो पत्ते सादे पानी के साथ निगल लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।