फेंगशुई, जिसे चीनी वास्तुशास्त्र भी कहा जाता है, हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाने के लिए तरह-तरह के उपाय बताता है। फेंगशुई के हिसाब से आपके घर में रखी चीजें ही आपको गुड लक और बैड लक देती हैं। हम हमेशा सोचते हैं कि घर में क्रिस्टल लटकाने, कछुआ रखने या उल्लू का स्टेचू रखने से गुड लक आ जाता है। मगर घर में रखे फल-सब्जियां भी आपके लिए गुड लक ला सकती हैं। इस विषय में हमने एक्सपर्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की। वह कहती हैं, "ऐसे फलों में संतरे आते हैं, जो घर में गुड लक लाते हैं। इनकी खुशबू और इन्हें रखने के स्थान पर यह तय होता है कि गुड लक आएगा या नहीं।" ऐसे में कहा जा सकता है कि यह केवल एक फल नहीं है, बल्कि फेंगशुई में इसे सुख-समृद्धि, सौभाग्य, और धन का प्रतीक माना गया है। तो आइए डॉक्टर शेफाली गर्ग से जानें कि कैसे संतरों को फेंगशुई के दृष्टिकोण से उपयोग किया जा सकता है और ये आपकी जिंदगी में गुड लक लाने में कैसे मदद कर सकते हैं।
फेंगशुई में संतरे को विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि इसका गोल आकार और चमकदार नारंगी रंग खुशहाली और ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसे जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा लाने वाला माना जाता है। इसकी ताजगी भरी सुगंध वातावरण को शुद्ध और हल्का बनाती है। यह धन और समृद्धि का प्रतीक भी है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप घर में संतरे रखती हैं, इससे आर्थिक स्थिति भी ठीक होती है।
इसका महत्व यहीं खत्म नहीं होता है। फेंगशुई में घर में संतरा रखने के कई फायदे बताए गए हैं, जो हमारे जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- वास्तु और फेंगशुई के बीच के अंतर के बारे में कितना जानते हैं आप?
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- विदेश में अच्छी नौकरी के लिए फेंगशुई के ये टिप्स आजमाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।